RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट की।

ग्रुप कैप्टन शुक्ला की प्रेरणादायक यात्रा युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी: राजनाथ सिंह

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 अगस्त।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट की। रक्षा मंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
राजनाथ सिंह ने पृथ्‍वी की कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से श्री शुभांशु शुक्ला के योगदान को स्वीकार करते हुए भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण क्षमताओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी प्रेरणादायक यात्रा युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
शुभांशु शुक्ला से बातचीत के बाद एक्स पर अपनी पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा, पृथ्‍वी की कक्षा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के अग्रणी गगनयान मिशन के साथ-साथ भविष्‍य की रणनीति पर चर्चा की।
राजनाथ सिंह ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया, जिसमें इसरो के सहयोग से अंतरिक्ष यात्रियों का चयन, प्रशिक्षण और मिशन सहायता शामिल है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना कर्मियों की व्यावसायिकता और विशेषज्ञता मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों की दिशा में देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।
चंद्रमा और मंगल ग्रह अन्वेषण में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त उपलब्धियों के साथ, भारत अब मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों की ओर आगे बढ़ते हुए अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफल यात्रा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में इसरो, भारतीय वायुसेना और अन्य राष्ट्रीय हितधारकों के बीच सामंजस्‍य को प्रदर्शित करती है।

Related posts

बागपत:पोषण समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य सुधार पर जोर।

rktvnews

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने फ्लीपकार्ट और भारतीय खिलौना उद्योग के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भोपाल में समाज के प्रमुख जनों से करेंगे संवाद।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम के समक्ष नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मिल्की अनाईठ एवं झोपड़पट्टी के लोगो ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी के पोते अब्दुल्लाह हुसैन और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

rktvnews

पटना:वाह उस्ताद के माध्यम से कला संस्कृति का होगा विकास।

rktvnews

Leave a Comment