RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना: वोटर अधिकार यात्रा में दिखा जन समर्थन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)21 अगस्त।इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा शेखपुरा से लखीसराय होते हुए मुंगेर के लिए शुरू हुई।आज की यात्रा में शामिल होने के लिए आज सुबह भाकपा (माले ) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य पटना से शेखपुरा के लिए रवाना हुए. भाकपा (माले) की एमएलसी और अखिल भारतीय स्कीम वर्कर्स फेडडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव, भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी के सदस्य संतोष सहर, छात्र संगठन आइसा के बिहार राज्य सह सचिव दिव्यम और सोशल मीडिया सेल के सदस्य प्रेम राज आनंद भी उनके साथ ही शेखपुरा के लिए रवाना हुए.
दीपंकर भट्टाचार्य ने इस मौके पर कहा कि इंडिया गठबंधन कि वोटर अधिकार यात्रा को अबतक भारी जनसमर्थन मिला है और यह हर रोज बढ़ता ही जा रहा है.
उन्होंने कहा क़ि एसआइआर से बिहार की जनता परेशान है. जिन 65 लाख लोगों का नाम कटा है, चुनाव आयोग उनकी शिकायतों के बारे में कुछ नहीं बता रहा. वहीं, दूसरी ओर 2 लाख नए लोगों का नाम जोड़ने की बात आ रही है. हम जानना चाहते हैं कि ये कौन लोग हैं? ये भी कहीं शून्य घर संख्या वाले फर्जी वोटर तो नहीं हैं?
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां लोगों का मताधिकार छीनने की तैयारी है, वहीं मोदी सरकार संसद में एक नया बिल लाकर राज्यों में विपक्ष को सरकार चलाने से रोकने की पूरी तैयारी कर रही है. यह नया बिल देश के लोकतंत्र और संघीय ढांचे पर एक बड़ा हमला है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस तानाशाही पूर्ण कदम का पुरजोर विरोध होना चाहिए.
उन्होंने बिहार के लोगों से वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के साथ-साथ मतदाता सूची में फिर से अपना नाम शामिल करवाने और फर्जी वोटर भर्ती पर निगरानी बढ़ाने की भी अपील की.
शेखपुरा में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर विद्यालय रसोइया, सफाई कर्मी शामिल हुई. सब लोग संकल्प ले रहे हैं जो हमारी बात करेगा वही बिहार पर राज करेगा.

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

वैशाली:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नशीली पदार्थों के रोकथाम और धरपकड़ के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:भगवान धन्वंतरि जयंती को अष्टम आयुर्वेद दिवस के रूप में जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया।

rktvnews

बक्सर:स्वच्छता को मन से अपनाने की जरूरत,तभी आयेगा साकारात्मक बदवाल: उप विकास आयुक्त

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” थीम पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment