RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव ने किया विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण।

RKTV NEWS/गया(बिहार )21 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को प्रस्तावित गया दौरे के मद्देनज़र ऊर्जा सचिव, बिहार सरकार, मनोज कुमार सिंह ने आज गया में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार एवं गया के जिला अधिकारी शंशाक शुभांकर भी उपस्थित रहे ।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का दौरा किया। ऊर्जा सचिव ने कार्यक्रम के दौरान निर्बाध एवं सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही ऊर्जा सचिव ने गया शहर के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने हेतु वितरण प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी फ्यूज कॉल सेंटरों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके।
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार ने भी उपस्थित पदाधिकारियों के साथ मंथन करते हुए कहा कि उपभोक्ता सेवा में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर गया के विद्युत आपूर्ति अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश एवं SBPDCL के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामना दी।

rktvnews

राजस्थान:धार्मिक आस्था के केंद्र श्री खाटू श्याम जी में भव्य रूप से किए जाएं विकास कार्य:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

गिरीडीह:आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में बिरनी प्रखंड के दलांगी तथा लेबरा गांव के दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

rktvnews

प्लास्टिक मुक्त हो रहा राजस्थान- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में प्लास्टिक उत्पादों पर रोक, अंदर ले जाने पर जमा करवाने पड़ते हैं 50 रुपए प्रति उत्पाद।

rktvnews

Leave a Comment