RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नगर निगम के समक्ष नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मिल्की अनाईठ एवं झोपड़पट्टी के लोगो ने किया धरना प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व नागरिक संघर्ष मोर्चा के संरक्षक क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बताया कि आज 12 सितंबर 2024 को नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले वार्ड 42 के मिल्की अनाईठ व झोंपड़पट्टी के नागरिकों ने आरा नगर निगम के समक्ष धरना दिया।यह धरना मिल्की अनाईठ वार्ड 42 के मुख्य निकास की सड़क पर लगे जल-जमाव की निकासी की समस्या के स्थाई समाधान में आई बाधा को दूर करते हुए, जल-जमाव के निकासी का स्थाई प्रबंध करने ,झोंपड़पट्टी वार्ड 42 के निकास सहित घरों मे लगे गंदे जल की निकासी व मुख्य सड़क तक जोड़ने हेतु अधुरी सड़क का निर्माण कराने हेतु किया गया।
धरना में बाजार समिति निर्मल पैलेस से यादव भवन तक अनाईठ मुसहर टोली के जर्जर सड़क का निर्माण शीघ्र हो.पश्चिमी ओवर ब्रीज के पास जोड़ा मंदिर (कदम गली) जगदेव नगर के जर्जर नाली का पुनः निर्माण कराने आदी सवाल पर था।
आरा नगर निगम के गेट पर नागरिक संघर्ष मोर्चा के धरना की अध्यक्षता मसकुर आलम ने किया।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कई वर्षों से मिल्की अनाईठ के मुख्य निकास की सड़क पर पानी लगा हुआ है इस समस्या को लेकर नगर आयुक्त आरा और जिला पदाधिकारी भोजपुर से स्थानीय लोगों ने मुलाकात कर आवेदन दिया पर वर्षों गुजर जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है.यह अतिपिछड़ो गरीबों का इलाका है,दलितों का इलाका है पर तथाकथित अति पिछड़ों की सरकार का दावा करने वाले नीतिश भाजपा राज में जल-जमाव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
धरना को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा का मेयर भाजपाई ईन्दू देवी हो या 20 वर्षों से भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह कभी भी इन गरीबों पिछड़ों की समस्या को हल करने मे दिलचस्पी नहीं लेते है और कभी भी 20 वर्षों मे इस इलाके मे नहीं आए।
माले नेता ने कहा कि मिल्की अनाईठ, अनाईठ, जगदेव नगर के इलाके के लोग बजबजाती नालियों और जल-जमाव की समस्या से त्राही -त्राही कर रहे है.माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बतलाया कि नगर आयुक्त आरा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से आयुक्त ने आश्वासन दिया की कल ही धरना के मांग -पत्र के आलोक मे जिला पदाधिकारी को पत्र लिखेंगे की आर सी डी अधुरी कार्य को पुरा करे अन्यथा निगम को एन.ओ.सी. दे.जिससे इस जल-जमाव की समस्या को हल किया जा सके.
धरना मे शामिल प्रमुख लोगों मे मसकुर आलम, आफताब आलम, अहमद,किरण प्रसाद, सरोज प्रसाद, दीपक रजक,भीम साह, मंसुर आलम, धीरेन्द्र पाण्डेय आदि थे।

Related posts

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

बक्सर: मॉरीसस में रोजगार के अवसर, 23 जून तक कर सकतें है आवेदन।

rktvnews

भोजपुर : संस्कार से ही मनुष्य के कर्मों की पहचान होती है : जीयर स्वामी 

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment