RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने किया सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)21 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में आज सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसलिंग कार्य का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सहायक आचार्य (6-8 वर्ग- भाषा) पद के लिए चल रहे काउंसलिंग को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि सरकार का आदेश विज्ञापन प्रकाशन में दिए गए मानदंड तथा नियुक्ति नियमावली के नियमों को शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बनाए गए हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। ज्ञात हो कि सफल घोषित और अनुशंसित कुल 48 अभ्यर्थियों का समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

दस्तावेजों का किया जा रहा है सत्यापन

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों की जांच की जा रही है। ये दस्तावेज दो अलग-अलग फोल्डरों में क्रमवार जमा किये जा रहे हैं। जिन पर अभ्यर्थी का नाम, अनुक्रमांक, विषय, पिता का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। साथ ही दस्तावेजों की जांच के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है, तो मौके पर ही सुधार का विकल्प दिया जाएगा, लेकिन अंतिम निर्णय प्रशासनिक मानकों पर आधारित होगा। इसके अतिरिक्त दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन पत्र जारी किए जाएंगे और उन्हें संबंधित विद्यालयों में नियुक्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित की जा रही है। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर शिक्षा विभाग और चयन आयोग समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है, ताकि जिले के सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की बहाली जल्द से जल्द पूरी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री के कुआला-लंपुर पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत।

rktvnews

यार्ड 132 (एलएसएएम 22) की आपूर्ति।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:आपदा मित्रों के उन्मुखीकरण हेतु BSDMA द्वारा एकदिवसीय विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment