RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मुख्यसचिव की वीसी में उपायुक्त सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी हुए शामिल।

आरा/ भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त।मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह,कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, आरा; महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र; कार्यपालक अभियंता, विद्युत (आरा एवं जगदीशपुर); डी.आई.ओ., एन.आई.सी.; कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी.; ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता (आरा, पीरो एवं जगदीशपुर); पथ प्रमंडल, आरा; नगर आयुक्त, आरा नगर निगम; प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन शाखा; जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्य रूप से भवन प्रमंडल, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, पी.एच.ई.डी., ग्रामीण कार्य विभाग, पथ प्रमंडल, पर्यटन विभाग, योजना विभाग तथा नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।मुख्य सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने तथा जनता को योजनाओं का शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने पर बल दिया।

Related posts

नई दिल्ली:पीयूष गोयल ने भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद – ईईपीसी इंडिया के 70वें वर्ष के समारोह का शुभारंभ किया।

rktvnews

राष्ट्रीय महामंत्री बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वागत।

rktvnews

भारत ने 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक (एटीसीएम-46) और 26वीं पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी-26) की सफलतापूर्वक मेजबानी की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मनबस ने दृढ़ इच्छाशक्ति से बनाई अपने आर्थिक उन्नति की राह।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी फरियाद।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment