RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

माँ अहिल्या सुशासन की प्रतीक हैं: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/ मध्यप्रदेश 02 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के मेहनतकश नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयास होंगे। पाल समाज परिश्रमी है। कृषि, पशुपालन और अन्य कार्यों से जुड़े पाल समाज को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में अखिल भारतीय पाल महासभा समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ।

इंदौर में अहिल्यादेवी स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 3 एकड़ भूमि दी गई है।

महेश्वर में माँ अहिल्यादेवी लोक का निर्माण किया जाएगा।

प्रदेश में माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड बनेगा, जिसमें पाल, धनगर, गडरिया और समाज की भारूल, श्रीपाल, गडेरी उपशाखाएँ भी शामिल होंगी। बोर्ड के अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

माँ अहिल्या देवी की जयंती पर मध्यप्रदेश में ऐच्छिक अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ देवी अहिल्या जैसी शासिका नहीं मिल सकती। उन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। वे सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने धर्म की संस्थापना के लिए जन्म लिया था। आज यह सौभाग्य मिला कि माँ देवी अहिल्या की पालकी कंधों पर उठाई है। वे हम सभी को सुशासन की प्रेरणा देती है। लोक माता अहिल्यादेवी का योगदान स्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने समागम प्रारंभ होने पर माँ अहिल्या देवी के विशाल चित्र से सज्जित पालकी को कंधे पर उठाया। पालकी, कार्यक्रम स्थल से मंच तक सम्मानपूर्वक लाई गई।
मुख्यमंत्री चौहान का राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम के अध्यक्ष एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने साफा-पगड़ी पहना कर, शाल-श्रीफल, पुष्प-वर्षा और विशाल पुष्पहार से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी पाल समाज के बंधुओं का पुष्प-वर्षा से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पाल समाज द्वारा दिए गए सम्मान को बनाए रखेंगे और नागरिकों के सम्मान को भी सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों की राह में कोई काँटा नहीं आने दिया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शैतान सिंह ने स्वागत भाषण दिया। जीवन पाल ने आभार माना।

Related posts

दरभंगा:विशेष गहण पुनरीक्षण में जीविका दीदियाँ निभाएंगी अहम भूमिका-डीएम

rktvnews

75 की दहलीज पर हमारा संविधान : बृंदा करात

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने उत्पाद नवाचार, विकास एवं वृद्धि (समृद्धि) के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर्स के दूसरे समूह की चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

rktvnews

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट ।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि :उपायुक्त

rktvnews

राग भीमपलासी मे द्रुत ख्याल प्रस्तुत कर श्रेया ने समां बांधा।

rktvnews

Leave a Comment