RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कर्नाटक परिणाम! सद्भावना की जीत, नफरत की हार:विपुल बिहारी सिन्हा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व जिला सचिव विपुल बिहारी सिन्हा

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 13 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार बढत और जीत पर यहां के कांग्रेसी और कांग्रेस समर्थक उत्साह से लबरेज़ हैं। कांग्रेस समर्थकों ने मिठाई खाई और जश्न मनाया। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला सचिव विपुल बिहारी सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सद्भावना की जीत हुई है और नफरत की हार। कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव भाजपा ने लड़ा था।

कर्नाटक जीत पर बजरंगबली का रूप धारण कर जश्न मनाते कांग्रेस समर्थक(फोटो सोशल मीडिया)

उन्होंने कहा कि कर्नाटक मे पूंजीवादी शक्तियों पर गरीब जनता की शक्ति की जीत हुई है। कर्नाटक की जनता ने राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत लोकसभा की सदस्यता से वंचित करने का बदला ले लिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम का असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। कांग्रेस के कट्टर समर्थक सदन चौबे ने कहा कि भाजपा के हिंदुत्व कार्ड का करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया है और भाजपा के हिंदुत्व कार्ड को पूरी तरह नकार दिया है। पूरी ताकत लगाकर भी भाजपा कर्नाटक चुनाव नहीं जीत सकी।

Related posts

दरभंगा डीडीसी प्रतिभा रानी ने श्रमदान में स्वयं झाड़ू लगा की सफाई।

rktvnews

भोपाल:निर्वाचन कार्य बाधित करने के कारण अशोक नगर के जिला कोषालय अधिकारी निलंबित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने 67 वां नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर-17 (बालिका वर्ग) का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में सी एच सी बागपत का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: संघर्ष सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों में किया गया फल वितरण।

rktvnews

Leave a Comment