RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पुस्तकालय भवन को मुख्यमंत्री से शिलान्यास कराने हेतु प्रबंध समिति ने किया जिला पदाधिकारी से अनुरोध।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 फ़रवरी।नागरी प्रचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय प्रबंध समिति के सदस्य गणों ने पूर्व मंत्री सह बडहरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर नागरी प्रचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय के विभिन्न समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया एवं सभी सदस्यों ने उनके समक्ष इस ऐतिहासिक पुस्तकालय को जो वर्ष 1954 से जिला केंद्रीय पुस्तकालय के रूप में संचालित हो रही है। इसे प्रमंडलीय पुस्तकालय सह राजकीय बनाने हेतु भी पहल करने का अनुरोध किया साथ ही मुख्यमंत्री की आगामी भोजपुर के प्रगति यात्रा के दरमियान जो कार्यक्रम निर्धारित किया जाना है उसमें जिला केंद्रीय पुस्तकालय के नवनिर्मित भवन को माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलो द्वारा शिलान्यास कराने हेतु जिला पदाधिकारी से पहल करने का अनुरोध किया। विधायक ने तुरंत ही जिला पदाधिकारी से संपर्क कर उक्त कार्य को करने हेतु आग्रह किया जिसे जिला पदाधिकारी ने अपने स्वीकृति प्रदान कर दी। इस कार्य के लिए विधायक एवं जिला पदाधिकारी के प्रति पुस्तकालय के तमाम सदस्यों ने आभार व्यक्त किया साथ ही यह भी आशा व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री की आगामी प्रगति यात्रा के दरमियान इस ऐतिहासिक पुस्तकालय को प्रमंडलीय सह राजकीय पुस्तकालय का दर्जा प्राप्त हो जिससे पुरे शाहाबाद को गौरव प्रदान किया जा सके। विधायक से मिलने वालों में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं जेपी स्वतंत्रता सेनानी सुशील तिवारी डॉक्टर रामाशंकर प्रसाद डॉ निर्मल कुमार सिंह डॉक्टर बलिराज ठाकुर आदि सदस्यों ने मिलकर विधायक एवं जिला पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 16 प्रत्याशियों एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 प्रत्याशियों ने किये नामांकन।

rktvnews

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव:निवेश उत्सव, पारदर्शिता, सुशासन एवं नीतिगत सुधारों के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

rktvnews

जिले मे हो रहे अपराधिक घटनाओ पर भाजपा मे आक्रोश! आंदोलन करने की चेतावनी।

rktvnews

मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (सीएएफ) में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक

rktvnews

बिहार: पार्टी गठन के पहले pk का बड़ा बयान,कहा बिहार में हर जगह सिर्फ जन सुराज ही दिखेगा।

rktvnews

एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, 2 उप यंत्री सेवा से बर्खास्त।

rktvnews

Leave a Comment