RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

विकास कार्यों से जुड़े जमीन अधिग्रहण के मामलों में न बरते कोताही: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 अगस्त।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार, भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन से जुड़ी विभिन्न विषयों के साथ राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर बासुकीनाथ फोर लेन कार्य में हो रही देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने आरसीडी शहरजोरी मोड़ (एम०डी०आर०- 222 पर) आसनबनी-अलगबरा-दुमदुमी-दनरबाद-करौं तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, चितरा (ठाढ़ी) से मिश्राडीह (सारठ) भाया विरमाटी पथ निर्माण परियोजना, सिकिटिया-जियाखाड़ा-मनीगढ़ी पथ निर्माण एवं मजबूती कार्य हेतु एवं करौं-चांदचौरा-केन्दवरिया-आसनबनी-बुढ़ीकुरा पथ पुनर्निर्माण परियोजना के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-114ए (कि०मी० 141.100 से 184. 00) तक के Widening to 2 lane with poved shoulder कार्य अंतर्गत उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ मधुपुर बाईपास नई बि.जी रेल लाइन परियोजना कार्य मे हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को रेलवे से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा उच्च न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हूए सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया गया कि न्यायालय से संबंधित मामलों को लंबित ना रखे बल्कि प्रथमिक्ता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निष्पादित मामलो की अद्यतन स्थिति से उपायुक्त, अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराएँ। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि उनके द्वारा अपने अंचल अंतर्गत सरकारी भूमि का अवैध या फिर गलत तरीके से प्रयोग ना होने पाए इस हेतु पंचायत सेवक, अंचल निरीक्षक, मुखिया आदि को उपरोक्त जमीन का जिम्मेदारी दें एवं समय-समय पर स्वयं भी सरकारी भूमियों का निरीक्षण करते रहे, ताकि किसी तरह का अवैध निर्माण न किया जा सके।
बैठक में उपरोक्त के अलावे डीएफओ अभिषेक भूषण, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर राजीव कुमार, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमर प्रसाद, रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर, आरसीडी, नेशनल हाइवे, एनएचआई के कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलों के अंचल अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में भोजपुर लोजपा( रा) ने मनाई चिराग पासवान की जयंती।

rktvnews

भोजपुर:मां काली मंदिर के नव निर्माण हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

चंपई सोरेन ने किया दिल्ली के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन!सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन

rktvnews

बिहार:भोजपुर: रेल डीएसपी दानापुर द्वारा आरा रेल थाना में लंबित कांडो की समीक्षा की गई।।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना को जारी रखने और प्रचार एवं विकासात्मक गतिविधियों तथा अंतर-निधि के लिए वित्तीय सहायता को 2030-31 तक बढ़ाने को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी😔

rktvnews

Leave a Comment