RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

राष्ट्रपति पुतिन ने अलास्का में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हुई अपनी बैठक के बारे में अपना आकलन साझा किया।
प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया और इस संबंध में सभी प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
दोनों नेताओं ने निकट संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 18 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात हुई।
राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले सप्ताह अलास्का में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई अपनी बैठक के बारे में अपना आकलन साझा किया।
राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कूटनीति और संवाद के जरिए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया। उन्होंने दोहराया कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।
दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
दोनों नेताओं ने निकट संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता सूची- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:कांटी अंचलाधिकारी रिशिका निलंबित।

rktvnews

किसानों के हित सर्वोपरि: शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अमानक बीज मामले में कार्रवाई, नुन्हेम्स कंपनी पर एफआईआर दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: विधवाओं को पेंशन देने वाले रिटायर्ड फौजी ने साड़ियों का किया वितरण।

rktvnews

झारखंड:पलामू को अधिकार देना होगा, महिलाओं को अधिकार देना होगा, नवयुवकों कोअधिकार देना होगा : के एन त्रिपाठी

rktvnews

Leave a Comment