RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान ने आयोजित किया डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान समारोह।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 अगस्त।स्वामी विवेकानन्द समाज कल्याण संस्थान के संयोजक रजनीकांत प्रसाद सिन्हा उर्फ प्रदीप श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मंगलम उत्सव पैलेस कतीरा में संध्याकाल में संस्थान के द्वारा डॉ सच्चिदानंद सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं विशिष्ट अतिथि महापौर इंदु देवी थी।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रो अनिता सिन्हा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत स्थानीय गायकों ने देशभक्ति गीतों से समारोह में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया । संगीत कार्यक्रम पश्चात महापौर इंदू देवी द्वारा सेवानिवृत मेजर,कर्नल एवं हवालादार को देश के प्रति किये गये सेवा हेतु उन्हें सम्मानित कर समारोह की शुरुआत की गई।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय द्वारा शहर के वरीय चिकित्सको को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व महापौर रूबी तिवारी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए वरीय लेखकों और प्रोफेसरो को सम्मानित किया गया और उप महापौर प्रत्याशी सीमा सिन्हा एवं समाजसेविका मीना सिन्हा द्वारा खेल के क्षेत्र में अपने शहर को गौरवान्वित करने के लिए राज्य स्तरीय खेलों में अपनी पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सभी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया गया।
इस समारोह को संबोधित करते हुए डॉ सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र के प्रदेश अध्यक्ष भाई सुधाकर एवं अधिवक्ता रवि कुमार ने कहा कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य वैसे लोगों को सम्मानित करना था जिन्होंने अपने जीवन का अनमोल समय देश और समाज की सेवा में दिया।दूसरी ओर आज की युवा पीढ़ी को बिहार निर्माता डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा के जीवन से अवगत कराना है।जिन्हें केंद्र और राज्य सरकार ने इतिहास में भी उनको स्थान नहीं दिया।एक ऐसी शख्शियत जो संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता एवं पत्रकार रह चुके डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की आज एक प्रतिमा स्थापित करना भी राज्य सरकारों ने जरूरी नहीं समझा।उन्होंने पटना में जो अपना विशाल आवास बनवाया था उसमें आज बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड का कार्यालय है वहीं पास में इनके द्वारा स्थापित सिन्हा लाइब्रेरी है।
बिहार विधानसभा,बिहार विधान परिषद और पटना एयरपोर्ट की उन्होंने ही दान स्वरूप दी थी।
अंत में सम्मान समारोह की समाप्ति की घोषणा सह संयोजक चितरंजन प्रसाद सिन्हा उर्फ सदन जी ने की।
सम्मान समारोह को सफल बनाने में लगे सह संयोजक आलोक कुमार उर्फ दीपक जी, कोषाध्यक्ष गोपाल नंदन वर्मा,कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव एवं रविकांत श्रीवास्तव ने बताया की जब तक डॉ सच्चिदानंद सिन्हा जी को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित नहीं किया जाता तब तक इसी तरह के आयोजनों से हमारी संस्था लगातार मांग उठाती रहेगी।
पूर्व महापौर रूबी तिवारी ने कहा कि अगर इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की नींद नहीं टूटती और डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया जाता तो सड़को पर उतरकर हमलोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related posts

सिनेमा वास्तव में तब अंतर्राष्ट्रीय बन जाता है जब यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ जाता है: निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने “मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण” योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम।

rktvnews

श्री सिद्धनाथ मनोकामना के बैनर तले हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment