RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

आरा नगर निगम की कुब्यवस्था से आरा शहर नरक मे तब्दिल: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/ भोजपुर ( अमरेश सिंह)17 अगस्त।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस रिलिज जारी कर कहा है कि बारिश से आरा शहर नरक मे तब्दिल हो गया है जिसने नगर निगम की कुब्यवस्था की कलयी खोल दी है,आरा शहर की मुख्य सड़कें गढ़े में तब्दिल हो गयी है।उन्होंने कहा की बड़ी मस्जिद से लेकर गोपाली कुंआ चले जाइये,बड़ी चौक से गांगी चले जाइये,बडी चौक से नगर निगम होते आरा जिला मुख्यालय हो,गोपाली कुंआ से शिवगंज,शिवगंज से बस स्टैण्ड, सिन्डीगेट से चंदवा चले जाइये आरा नगर की सभी मुख्य सड़के जर्जर है, बर्बाद है। गढ़ा और किचड़ मे तब्दिल है और इसके इतर बजाए इसे सुधारने के भाजपा के मेयर ,डिप्टी मेयर कमिशन खोरी के बटवारे के लिए आपस मे झगड़ रहे है।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सांसद आर.के.सिंह को कुछ लोग विकास पुरुष कहते है पर आरा शहर कबाड़ मे तब्दिल हो रहा है और वे कुछ भी नही करते।वे तो ऐतिहासिक रमना मैदान को बर्बाद करने पर तुले हुए है। भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह को तो आरा के विकास से कुछ भी लेना-देना ही नहीं है।

आरा शहर की मुख्य सड़कों की दुर्दशा का दृश्य

भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी का कहना है कि हमारे प्रधानमंत्री देश के संसाधनों को बेचने मे लगे है तो भाजपाइ मेयर,डिप्टी मेयर आरा नगर निगम को बेचने पर आमादा हैं।
आरा शहर की सड़कें कैसे बने,आरा शहर के नागरिकों की सुविधा कैसे बढ़े, आरा शहर की साफ सफाई कैसे बेहतर हो,आरा शहर की बजबजाती नालियां कैसे साफ हो,स्ट्रिट लाइट की जरुरत कहां है,नल जल योजना मे भ्रष्टाचार पर कैसे काबु किया जाय,हर घर मे पानी कैसे पहुंचे इस पर ध्यान के बजाय होल्डिंग टैक्स वसुलने के लिए कैसे निजी कम्पनी के हाथों बेचा जाय इसमे नगर प्रशासन लगा हुआ है।इन सवालों पर भाकपा माले लगातार संघर्षरत हैं।
भाकपा माले नेता ने कहा कि जनता मुखर होकर आवाज उठा रही है अगर नगर निगम नागरिक सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया तो आरा नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार संघर्ष होगा।

Related posts

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:दो शताब्दी बाद पीरो के जगदेवपुर गांव में यज्ञ का हुआ आयोजन,प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे से हुआ पूर्णाहुति:व्यवस्थापक हरि पांडेय

rktvnews

जयपुर:रक्षासूत्र में होता है बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद : मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने की मत्स्य, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक; भूमि संरक्षण के कार्यों पर जताया असंतोष।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्वच्छोत्सव-2025 कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:ब्रजप्रात पीड़ित मजदूरों से मिलने पहुंचे माले नेता!

rktvnews

Leave a Comment