RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: ब्रिगेडियर राम नरेश ने 30 बिहार बटालियन का किया दौरा।

RKTV NEWS/डुमराव (बिहार)16 नवंबर। शुक्रवार को 30 बिहार बटालियन का गया ग्रुप के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर राम नरेश ने दौरा किया। जिनका स्वागत 30 बिहार बटालियन कमाण्डर कर्नल रितेश रंजन साहब गर्मजोशी के साथ किया। इस संबंध में विज्ञप्ति के माध्यम से सीएचएम राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की दौरे के दौरान कमाण्डर राम नरेश के आते ही 30 बिहार बटालियन के द्वारा गार्ड ऑफ आनर (सलामी) दिया गया। कमाण्डर ने सभी से हाथ मिलाया और गार्ड को मिठाई भी खिलाई।
इस दौरान 30 बिहार के सभी पी.आई से कमाण्डर ने मुलाकात की और साथ में सभी पी.आई को स्किल डेवलपमेंट और बिहार की संस्कृति के बारे में बताया। कमाण्डर राम नरेश ने नालंदा विश्वविद्यालय और बोधगया के बारे विस्तृत से जानकारी दी। एन.सी.सी कैडेटो को एकता और अनुशासन के बारे में बताया तथा अपने पर्सलन डेवलपमेंट को किस प्रकार सुधार करना है, उसे विस्तार पूर्वक बताया। कमांडेंट को कर्नल रितेश रंजन ने सभी पी.आई से मुलाकात के बाद कार्यालय का विजिट कराया।कार्यालय के ले आउट और तरतिब देखकर कमाण्डर ने सराहना की। इस दौरान उन्होंने पी.आई लाईन और मेस का भी अवलोकन किया और 30 बिहार बटालियन कमाण्डर कर्नल रितेश रंजन और सभी पी.आई को बधाई दी।

Related posts

धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीडब्ल्यूबीएफ 2025 में पीएम युवा 2.0 के तहत 41 पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

ग्रिड-इंडिया ने मिनीरत्न कंपनी का दर्जा प्राप्‍त किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने चंद्रयान-3 के लिए दीं शुभकामनाएँ!आज का दिन भारत के लिए गौरव और प्रसन्नता का दिन : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

मध्यप्रदेश के कटनी में मनाया गया 1857 की क्रांति के प्रणेता राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस।

rktvnews

विधायक आवास परियोजना का लोकार्पण पक्ष-विपक्ष का परस्पर सहयोग से कार्य करना एक स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराः मुख्यमंत्री – 444 करोड़ रुपए की लागत से रिकॉर्ड समय में पूर्ण हुआ निर्माण।

rktvnews

भोपाल:डॉ. आम्बेडकर का चिन्तन उद्देश्यपूर्ण अवश्य है किन्तु पक्षपात पूर्ण नहीं:भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो

rktvnews

Leave a Comment