RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:रक्षाबंधन पर परस्पर आत्मीयता और एकजुटता बढ़ाने का संदेश दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन/ मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 08 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी धर्मावलंबी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परस्पर आत्मीयता और एकजुटता बढ़ाने का आव्हान किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि बहनों के सुहाग के साथ आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचार का प्रतिकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से किया। सम्पूर्ण विश्व इसका साक्षी बना।
उन्होंने कहा सभी त्यौहारों में भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन का विशेष महत्व है, जो गरीब-अमीर, ऊंच-नीच और धर्मों के बंधन से परे केवल स्नेह की भाषा जानता है। राखी के त्यौहार पर स्नेह के पवित्र धागे जीवनभर साथ निभाने का संकल्प दिलाते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र से लेकर उपहार तक सभी स्वदेशी ही लाएं। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से छोटे-छोटे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से गरीबों के चेहरे पर खुशियां आएंगी।

Related posts

नूर हसन ने संभाला भोजपुर जिला जनसंपर्क विभाग कार्यालय का कार्यभार।

rktvnews

कल चौथे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी।

rktvnews

दरभंगा:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सड़कों के कार्य प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महेंदर मिसिर जयंती समारोह की तैयारी हेतु बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश;चौथे चरण के लिए तीसरे दिन 6 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

भोजपुर: आरा के अल हफीज कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

Leave a Comment