RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कोइलवर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव : सुदामा प्रसाद

आरा सांसद ने लोकसभा सत्र के शून्य काल के दौरान उठाया मुद्दा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 4 फरवरी।आज लोकसभा सत्र के दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने शून्यकाल में भोजपुर जिले के कोइलवर, बिहिया, बनाही एवं कुल्हड़िया रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।
उन्होंने कहा कि भोजपुर ज़िले का कोइलवर रेलवे स्टेशन, जो पटना–पं. दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) रेलखंड पर स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त स्टेशन है, वहाँ यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। भारी यात्री आवागमन के बावजूद स्टेशन पर जर्जर शेड वाला प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, कार्यशील शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा एवं नियमित साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।
विशेष रूप से महिला यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग यात्रियों को इन सुविधाओं के अभाव में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के रख-रखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी ही बदहाल स्थिति बिहिया, बनाही एवं कुल्हड़िया रेलवे स्टेशनों की भी है। यह स्थिति रेलवे आधुनिकीकरण के दावों और जमीनी हकीकत के बीच गहरे अंतर को दर्शाती है, खासकर बिहार जैसे पिछड़े क्षेत्रों के छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर।

सांसद सुदामा प्रसाद ने रेल मंत्री से मांग की कि वे इस गंभीर विषय का तत्काल संज्ञान लें और कोइलवर, बिहिया, बनाही एवं कुल्हड़िया रेलवे स्टेशनों पर सभी मूलभूत यात्री सुविधाएँ शीघ्र उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही, लंबे समय से चली आ रही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए।

उक्त जानकारी सांसद के निजी सहायक चन्दन कुमार ने प्रेस–विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

हरिनाम संकीर्तन आयोजित

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उज्जैन में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

rktvnews

फसल क्षति का सर्वें कराकर नुकसान की भरपाई की जाएगी – शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

उज्जैन:पुलिस सेक्टर अधिकारी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान दें-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मंजूरी दी और इसका नाम “महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम” रखा।

rktvnews

Leave a Comment