RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:”हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान” के समापन समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)10 दिसंबर।विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बक्सर की अध्यक्षता में आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)-लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत “हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान” के समापन समारोह का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष, बक्सर में किया गया।
स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता एवं सतत् उपयोग के प्रति जागरूकता बढाने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को मनाया जाता है। विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 10 दिसम्बर 2024 तक विश्व मानवाधिकार दिवस तक इस अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अभियान में व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालयों की सुलभता, आवश्यकतानुसार मरम्मती, उचित रख रखाव तथा सौदर्यीकरण पर बल प्रदान किया गया। समुदाय को अपने शौचालय को स्वच्छ बनाते हुए आकर्षक तरीके से चित्रित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता यथा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालय प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक स्वच्छता परिसर प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सामुदायिक स्वच्छता परिसर के बेहतर संचालन हेतु राजकुमारी देवी, मुखिया पंचायत सिमरी, बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मी राजभर बिलास, पंचायत- नागपुर, प्रखंड- राजपुर, शौचालय चित्रकारी प्रतियोगिता के तहत जगदंबा सिंह, बारूपुर प्रखंड राजपुर, जितेंद्र कुमार सिंह आदर पंचायत नावानगर राजेश कुमार राय बारूपुर प्रखंड राजपुर, जिला का प्रथम ODF मॉडल प्रखंड हेतु आशुतोष कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्की, सोनू कुमार चौधरी, स्वच्छता पर्यवेक्षक बड़का गांव प्रखंड ईटाढी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)-लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के विभिन्न संकेतकों में बेहतर प्रदर्शन हेतु श्री रविकांत मिश्रा प्रखंड समन्वयक राजपुर को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में डॉ० महेंद्र पाल उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक डी०आर०डी०ए० बक्सर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जिला सलाहकार (CB & IEC), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह आरा दानापुर टाटा नगर एक्स के नियमित ठहराव का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

गोधरा

rktvnews

भोजपुर:भारतीय स्टेट बैंक,क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय भोजपुर में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

‘सिकंदर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर सलमान खान: हर एहसास को दिल से जीने की कोशिश की है।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सरकार की मंशा नही है कि सदन सुचारू रूप से चले : सांसद ,सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment