RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)11 जुलाई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर खेल परिसर स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। खिलाड़ियों एवं दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं, मीडिया गैलरी सहित सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि राजगीर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा वैकल्पिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण में तेजी लायी जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जा सकें।

Related posts

भोजपुर: बी.एस.डीएवी. में नये सत्र के छात्र-पार्षदों ने लिए शपथ।

rktvnews

बक्सर: 6 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 मई को कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने चिपको आंदोलन के प्रणेता स्व.सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

सारण:07,11,18,21,25 एवं 28 अगस्त को छपरा में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी सिपाही भर्ती परीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment