“छोटो से मेरे नन्द गोपाल ” गीत की प्रस्तुति कर बच्चों ने मोहा मन।

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निदेशक एवं प्राचार्या ने किया पुरस्कृत।
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप सज्जा एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच संचालन कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य नारायण मिल जायेंगे. से शुरू हुई। इसके बाद ‘छोटो सो मेरे नंद गोपाल. … गीत की प्रस्तुति नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की। तत्पश्चात् रूप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, यशोदा का रूप धारण कर अपनी कला का जौहर दिखाया।
इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में अपने संस्कृति के प्रति लगाव के साथ-साथ अपनी कला के प्रदर्शन का मंच प्राप्त होता है।
निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण योगीराज और ब्रह्मांड के गुरू है। कर्म की प्रधानता श्री कृष्ण का मूल मंत्र था। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र एवं डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान कर किया।
रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें साक्षी सिंह (राधा), अरीहंद (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार, आयुषी (राधा), कुनाल कृसिपा (कृष्णा) को द्वितीय पुरस्कार, सोनम तिवारी (राधा), सम्राट (कृष्णा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान निशांत को (बलराम), आराध्या को (यशोदा) एवं ऋषभ को (सुदामा) की भूमिका के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य-नारायण मिल जायेंगे… से हुई। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। समूह नृत्य प्रस्तुत करने वालों बच्चों में सौम्या कुमारी, अंशु कुमारी, आर्षि दूबे, अनु कुमारी, अंशिका दूबे, रिशिका राय, रूचि कुमारी, आयूषि कुमारी, दिव्यम सिंह, विवान कुमार, माही सिंह, परी कुमारी, आरोही कुमारी आदि थी। समूह गीत (सोहर) धनी धनी भादों महिनवों को छात्र-छात्रा यूबिका कुमारी, साक्षी कुमारी, आर्या कुमारी, सुहानी कुमारी, पिहू कुमारी, खुशहाल राज, शौर्य कुमार, अभिनंदन सिंह, संस्कार तिवारी, समराज सिंह, कार्तिक कुमार, रूहान कु० सिंह, निधि, श्रेयांग्नी, जावी, प्रियांशी, सारिका सिंह, अर्पिता केशरी, सौम्या सिंह, अन्नया केशरी आदि ने प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव में गीत-संगीत धर्मेन्द्र कुमार व अमितेश रंजन ने दिया। जबकि नृत्य परिकल्पना चिंटू कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंच परिकल्पना कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं साज-सज्जा कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका कामिनी सिंह, निशा सिंह, शशि मिश्रा, रेणू कुमारी समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।


