RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:देश के विकास में युवाओं के महत्वपूर्ण भूमिका: ब्रिगेडियर राम नरेश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 नवंबर। शनिवार को भोजपुर जिला एस बी कॉलेज,जगजीवन कॉलेज एवम 5 बिहार बटालियन में एनसीसी गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश का विभिन्न कॉलेजों में चल रहे एन सी सी के इनरोलमेंट की स्थिति, कैम्प के आयोजन, एवम केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न एन सी सी की गतिविधियों का जायजा लिया।एस बी कॉलेज में आयोजित कैडेट इंटरैक्शन कार्यक्रम में अलग अलग कॉलेजों से आये एसोसिएट एन सी सी आफिसरों, सी टी ओ एवम सैकड़ों की संख्या में उपस्थित एन सी सी कैडेटों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी के द्वारा किया गया।इस मौके पर 5 बिहार बटालियन के कमांडिग ऑफिसर कर्नल मनु तिवारी भी मौजूद थे।प्राचार्या ने ब्रिगेडियर को शॉल एवम पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया।प्राचार्या ने ग्रुप कमांडर को बताया कि महाविद्यालय में एन सी सी सुचारू रूप से चल रहा है। कैडेट्स रिपब्लिक परेड से लेकर कई एडवेंचर कैम्प एवम राष्ट्रीय इंटीग्रेशन कैम्प में भाग ले चुके हैं।महाविद्यालय के छात्रों में एन सी सी को लेकर क्रेज है।यहाँ प्लाटून की संख्या दो के बजाय तीन करने का आग्रह किया।ग्रुप कमांडर ने भी पूरी कम्पनी डिप्लॉय करने की बात कही।कमांडर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है।एन सी सी जहां युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व की क्षमता, एडवेंचर स्पिरिट, निःस्वार्थ सेवा की भावना एवम देश भक्ति सिखलाता है। जहां व्यक्ति के विकास के लिए अनुशासन जरूरी है वहीं समाज के विकास के लिए निःस्वार्थ सेवा एवम देश के विकास के लिए सक्षम मानव संसाधन की जरूरत होती है। यह मानव संसाधन राष्ट्रीय कैडेट कोर अपने कैडेट्स को प्रशिक्षण दे कर करता है।उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत को विकसित बनाने में युवाओं का अहम योगदान है।सभी कैडेट्स को मातृभाषा के अतिरिक्त एक ग्लोबल लैंग्वेज सीखना आवश्यक है। तभी आप सभी ग्लोबल नॉलेज एवम ग्लोबल भिलेज(गांव)का सही हिस्सा बन सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि आप अपने भाग्य के निर्माता स्वयं हैं।मंच का संचालन एस बी कॉलेज के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ राम नारायण मिश्र के द्वारा किया गया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुवे प्राचार्या ने कैडेट्स को कहा कि मानव जब जोर लगता है पत्थर पानी बन जाता है।व्यक्ति यदि ठान ले तो कोई भी कार्य कर सकता है। इस अवसर पर ए एन ओ राजीव रंजन, संजय कुमार सिंह, रविप्रकाश, अभिषेक कुमार एवम पी आई स्टाफ में बटालियन हेड मेजर संजीव सिंह, जी सी आइ बिमला कुमारी, आदि रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर जिले को 451 करोड़ 40 लाख रुपये की दी सौगात।

rktvnews

नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया।

rktvnews

51 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए राष्‍ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय,नई दिल्ली का दौरा किया

rktvnews

बाइक और शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment