RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 नवंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “आस्था, व्रत और भक्ति के पवित्र पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
देश के सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक छठ पूजा में सूर्य की आराधना की जाती है। इस त्योहार में प्रकृति के अनूठे उपहार नदियों और तालाबों की भी पूजा की जाती है। कठोर उपवास वाला यह त्योहार हमारे मन और आत्मा को शुद्ध करता है।
यह त्योहार हमें पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।
छठ पूजा के अवसर पर, आइए हम भगवान सूर्य, हमारी नदियों और प्रकृति के प्रति अपनी आस्था जताएं। यह त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां लाए और प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा बढ़ती रहे।

Related posts

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने फहराया तिरंगा!15 अगस्त को सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया तरारी प्रखंड- सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन की सूचना देनेवाले बिहारी योद्धाओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

भोजपुर: मतदान के प्रति जागरूकता को ले अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कैंडल मार्च।

rktvnews

Leave a Comment