RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:सरस मेला का हुआ समापन,28 करोड़ रुपए से अधिक का रहा कारोबार,25 राज्यों की रही सहभागिता।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )04 जनवरी।ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 12 दिसंबर से 4 जनवरी तक जारी बिहार सरस मेला का रविवार को समापन हो गया। सरस मेला का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा 24 दिनों तक गांधी मैदान, पटना के बड़े कैनवाश पर किया गया। समापन कार्यक्रम में श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने शिरकत की। मंत्री ने सरस मेला का परिभ्रमण किया और ग्रामीण शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों और सफल आयोजन की सराहना की। मुख्य मंच पर मंत्री को पंकज कुमार, प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । स्वागत संबोधनअभिलाषा कुमारी शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , जीविका ने किया ।
अपने स्वागत संबोधन में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सरस मेला अब एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। जिससे बिहार की गरिमा बढ़ी है। यहां आकर ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर और उद्यमिता को प्रदर्शित करते हुए आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त हुई हैं।
स्वागत समाधान के बाद प्रेमलता देवी, बिहार और रहनुमा , उत्तर प्रदेश ने अपने कुशल उद्यमी बनने की प्रेरणादायक कहानी अतिहितों एवं दर्शकों के साथ साझा किया । तत्पश्चात सरस मेला में सर्वश्रेष्ठ बिक्री करनेवाली कुशल महिला उद्यमियों को मंत्री ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने वाली महिला उद्यमियों में प्रेमलता देवी(बिहार) रहनुमा(उत्तर प्रदेश) मोनी कुमारी(बिहार)कृष्ण देवी(बिहार) वर्जिश बेगम(बिहार ) रही। पंकज कुमार, प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका दीदियों के आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं काफी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने सरस मेला के सफल आयोजन के लिए जीविका को बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया कि बिहार में जीविका का कार्य काबिलेतारिफ है। समापन कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने कहा कि योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की कवायद जीविका कर रही है। बिहार पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है, सतत जीविकोपार्जन योजना भी सबसे पहले बिहार में ही शुरू किया गया है। इन योजनाओं से जुड़कर महिलाएं अपने जीवन में खुशहाली ला रही हैं। इन योजनाओं से बड़े पैमाने पर महिलाएं जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा बिहार को शीर्ष 5 राज्यों में लाने की माननीय मुख्यमंत्री जी के मुहिम में कदम से कदम मिलकर चलना है। अंत में मंचासीन अतिथियों को जीविका दीदियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य मंच पर निरंजन कुमार मेहता, विधायक, बिहारीगंज, विनय कुमार, निदेशक, उद्यम, जीविका, समीर कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक, जीविका, पवन कुमार प्रियदर्शी, राज्य परियोजना प्रबंधक, जीविका, नाजिश बानो, राज्य परियोजना प्रबंधक, जीविका, आशा कुमारी, परियोजना प्रबंधक, जीविका आदि मौजूद रहे । हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका की भी गरिमामई उपस्थिति रही।
धन्यवाद ज्ञापन राम निरंजन सिंह, निदेशक, जीविका ने किया।मंच संचालन सोनी सिंह ने किया।
सरस मेला में ग्रामीण महिला उद्यमी एवं शिल्पकारों के कुशल उद्यमी बनने की प्रेरणादायक कहानी प्रदर्शित हुई l जीविका दीदियों की सफलता की कहानी शोधार्थियों के लिए पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बन रही है । मेला में आकर शोधार्थी और प्रबंधन की पढ़ाई कर रही छात्र- छात्राएं जीविका दीदियों से व्यवसाय में सफलता के गुर सीख रहे हैं।
बिहार में सरस मेला का आयोजन एवं इसके प्रति आगंतुकों का आकर्षण निरंतर बढ़ता जा रहा है l
24 दिनों में लगभग 28 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है l अनुमानत: 18 लाख लोग आये l
12 दिसंबर से आयोजित बिहार सरस मेला में बिहार के सभी 38 जिलों से लगभग 209 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियाँ सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर उपस्थित हुईं । बिहार समेत 25 राज्यों की सहभागिता रही । विभिन्न विभागों, संस्थानों एवं बैंको के 50 स्टॉल से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई।

Related posts

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र आरा को दुसरी बार मिला राज्य स्तरीय द्वितीय अवार्ड।

rktvnews

आजमगढ़ मंडल का बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रहा प्रदेश में तीसरा स्थान।

rktvnews

अहमदाबाद में अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति की 135वीं बैठक का आयोजन; पूरे देश में अपतटीय सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भविष्य की विद्युत जरूरतों के दृष्टिगत अरुणाचल प्रदेश से 252 मेगावाट बिजली लेने का समझौता।

rktvnews

Leave a Comment