RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:Silver OAK Mega कौशल केंद्र का झूपो देवी इंटर महाविद्यालय, बालगो में विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान आयोजित।

RKTV NEWS/गिरिडीह (झारखंड)13 अगस्त। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी रांची के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गिरिडीह में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा मिलकर Silver OAK Mega कौशल केंद्र झूपो
देवी इंटर महाविद्यालय, बालगो गिरिडीह में विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान आयोजित किया गया ।
इस अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहम्मद इमरान फारुकी जिला कौशल पदाधिकारी(DSO) गिरिडीह द्वारा की गई और जानकारी दी गई कि अगस्त माह 2025 से अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक माह जिले में दो विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत कौशल केंद्र द्वारा प्रशिक्षित किए गए प्रशिक्षणार्थी को विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन कर रोजगार दिया जाएगा । साथ ही साथ स्वरोजगार के लिए संबंधित ट्रेडों से Tool kit का वितरण किया जाएगा एवं अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए ऋण तक भी मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में Silver oak से 18 Aerosoft Healthcare से 13 JRS Technology से 10 Siddhivinayak Academy से 11 , कुल 52* प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर दिया गया, साथ ही साथ 4 लाभुकों कोTool Kit दिया गया।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए परियोजना सहायक दीपक कुमार पांडे (UNDP), YP-धर्मेंद्र कुमार व सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं व कंपनियों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा बाल्मीकि शर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

रामगढ़:सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर गुडविल मिशन विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी, विद्यालय को किया गया सील।

rktvnews

शराबी व शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों हेतु सिदगोड़ा टाउन हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शराब माफियाओं की शामत आई😫 रेल थाने ने की है कड़ाई।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मार्ग पर राजस्थान, राज्य में बड़े स्तर पर विकसित हो रही अन्न भण्डारण क्षमता, किसानों की मिटेगी चिन्ता, अन्न की रूकेगी बर्बादी पैक्स की होगी आय

rktvnews

Leave a Comment