RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: ब्यूटी कार्यशाला में दिल्ली की ट्रेनर रानी मिश्रा ने वैक्सिंग का दिया प्रशिक्षण।

रेड क्रॉस,भोजपुर की सचिव विभा कुमारी ने की शिरकत।

ब्यूटी कार्यशाला में समाजसेविका सोनाली सिंह ने प्रतिभागियों के बीच वितरित किए फेशियल किट।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 अप्रैल।सोशल मीडिया का ज्ञान कुछ ज्यादा ही भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर दिखाएं गए नुस्खे हर कोई चेहरे पर आजमा रहे हैं।इन दिनों युवा सोशल मीडिया के जरिए अपने चेहरों का इलाज कर रहे हैं।फिर स्किन और हेयर ख़राब होने पर डॉक्टरो के पास पहुंच रहे हैं। उक्त संबोधन ब्लौसम ब्यूटी एकेडमी द्वारा चल रहे ब्यूटी कार्यशाला पांचवें दिन शहर की सोशलिस्ट डॉ विभा कुमारी रेड क्रॉस सचिव के साथ कही।वर्षा खान ब्यूटीशियन ट्रेनर ने डॉ विभा कुमारी को बुके देकर सम्मानित किया सभी प्रतिभागियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत भी किया। दिल्ली से आईं रानी मिश्रा स्किन ट्रेनर ने वैक्सिंग की जानकारी देते हुए कहा अगर आप चेहरे पर बालों की ग्रोथ को धीमी करना चाहते हैं तो फेशियल वैक्सिंग से बेहतर कोई तरीका नहीं है।यह बालों को जड़ों से खींचता है जिससे बालों का तेजी से बढ़ना मुश्किल हो जाता है इस प्रकार एक बार जब आप फेस वैक्सिंग करवा लेते हैं तो आप कम से कम 15-20 दिनो तक चेहरे पर बालों की समस्या को भूल सकते हैं दिल्ली की ट्रेनर ने प्रैक्टिकल थ्योरी के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।कार्यशालामें लंच के बाद बड़हरा की समाज सेविका सोनाली सिंह को वर्षा खान ने बुके देकर सम्मानित किया। सोनाली सिंह ने सभी प्रतिभागियों को फेशियल किट उपहार स्वरूप दिया।आज कार्यशाला में सुषमा कुमारी, खुशी कुमारी, सुमन कुमारी, काजल कुमारी, रेशमा खातुन ,मिताली कुमारी, मुस्कान कुमारी, स्नेहा कुमारी, माहीं कुमारी आदि उपस्थित रही।

Related posts

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस और अलंकरण समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

उत्तराखंड : देहरादून:सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड में ओपन ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री में हुए शामिल।

rktvnews

भावी केरल के विकास का रोडमैप है वर्ष 2025-26 का बजट।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने वाराणसी व उन्नाव में फ्लिपकार्ट कम्पनी के 02 वेयरहाउस का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:धान में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी कृषकों के लिए लाभकारी:डॉ. राम नरेश कृषि वैज्ञानिक

rktvnews

ग्रामीण विकास में ई ब्रजेश श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय!अवकाश ग्रहण पर सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment