RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 अगस्त।आज समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन संबंधी शिकायतें, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, मईया समान योजना, सड़क सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय का खुलासा,निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने के लिए बैंकों को कोई निर्देश नहीं दिया गया।

rktvnews

रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में की गई साधारण सभा।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ओडिशा में विद्युत क्षेत्र की समीक्षा की।

rktvnews

नालंदा:फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर ‘तीसरी कसम’ फिल्म का प्रदर्शन।

rktvnews

रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स भवन में हुआ फूड लाइसेंस एंव पंजीयन कैंप का आयोजन 81 व्यापारियों ने करवाया अपना लाइसेंस एवं पंजीयन।

rktvnews

Leave a Comment