RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

“अल्ट्रासाउंड” के बाद अब “अवैध नर्सिंग” होम की बारी: जिलाधिकारी

“गर्भ में बेटियों को मारोगे तो बहु कहाँ से लाओगे”: जिलाधिकारी राजकुमार।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,21मई। कल भोजपुर जिले में बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निदेश पर जिलाप्रशासन ने पूरे भोजपुर जिले के प्रखंडों में सघन जांच चला कर मानकों अनुरूप कार्य नही करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने की कार्रवाई की तस्वीरें और खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने बेटियों को गर्भ में ही मारने वाले समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा की “गर्भ में बेटियों को मारोगे तो बहु कहा से लाओगे”।इस टिप्पणी के साथ ही अवैध रूप से संचालित किए जा रहे अल्ट्रासाउंड के संचालकों के साथ साथ मकान मालिकों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृति न हो साथ ही उन्होंने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के बाद अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होमो पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।जिले में जिलाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में की जा रही लगातार कार्रवाई ,बालू माफियाओं के खिलाफ “मिशन प्रहार”जिलाधिकारी के शब्दो में “मिशन बेटी बचाओ” से काफी प्रसन्नता है और लोग जिलाधिकारी के वैसे निजी विद्यालय एवं कोचिंग संचालकों जो शिक्षा के नाम पर शोषण और मानकों का उलंघन्न कर रहे है ,पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे है ।

Related posts

रामगढ़:राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना से हम गौरवान्वित हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता एवं भाईचारे को करते हैं प्रबल:मंत्री रावत

rktvnews

भोजपुर:विश्व उद्यमिता दिवस पर जगजीवन कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:“रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश–डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाई एकता और उत्साह की मिसाल।

rktvnews

चतरा:अवैध नर्सिंग होम संचालक व बिना डिग्रीधारक चिकित्सकों के ख़िलाफ़ सख़्त हुआ प्रशासन, दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment