RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई!29 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को किया गया सील।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,20 मई।आज दिनांक 20 मई 2023 को जिला प्रशासन भोजपुर के गठित जांच टीम द्वारा भोजपुर जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कराई गई, मानक के अनुसार अल्ट्रासाउंड केंद्रों का संचालन नहीं पाए जाने के आरोप में जिले के 29 संस्थानों की सील करने की कार्रवाई की गई है। आज पूरे भोजपुर जिले में बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में भोजपुर जिले में संचालित निबंधित/अनिबंधित,वैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच चिकित्सा पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन कर कराई गई।निदेशक प्रमुख , निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं बिहार पटना के निदेशिका के अनुसार जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कराई गई।

छापेमारी और केंद्रों के सील की तस्वीरें

जांच में मानक अनुसार केंद्रों का संचालन नही पाने जाने के क्रम में जिले में 29 संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की गई है। जिनमे आरा सदर प्रखंड के अंतर्गत 1.कुमार अल्ट्रासाउंड गौसगंज ,आरा।2.आयुष हॉस्पिटल रौजा वार्ड संख्या 28,आरा।3. साई इमरजेंसी हॉस्पिटल बाईपास रोड,आरा।4.केसरी मेडिकल अल्ट्रासाउंड केंद्र,सदर अस्पताल के पीछे,आरा।5. यूके अल्ट्रासाउंड ,आरा।6. आरा अल्ट्रा साउंड,आरा।7.शिवग्रुप अल्ट्रासाउंड, आरा।
कोइलवर प्रखंड
1. वृंद गोविंद हॉस्पिटल सहयोग अल्ट्रासाउंड, चांदी- कुल्हडीया रोड
संदेश प्रखंड
1.राज अल्ट्रासाउंड,संदेश थाना के बगल में।2.करिश्मा अल्ट्रासाउंड, संदेश अंबा मेडिकल के बगल में।3.करिश्मा अल्ट्रासाउंड बचरी।
सहार प्रखंड
1. मां लक्ष्मी अल्ट्रा साउंड एवं जांच घर,सरकारी अस्पताल रोड बस स्टैंड सहार।2. मां दुर्गा अल्ट्रा साउंड एवं जांच घर,पेट्रोल पंप के सामने खैरा बाजार,भोजपुर।
अगीऑव प्रखंड
जांच के क्रम में केंद्र बंद पाया गया लेकिन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है।
उदवंतनगर प्रखंड
आदित्य अल्ट्रासाउंड,लक्ष्मी नर्सिंग होम एवं डायग्नोसिस सेंटर, जीरो माइल,कौशल्या समय हॉस्पिटल की जांच की गई और संचालकों को नोटिस निर्गत किया गया।
गड़हनी प्रखंड
1. साई अल्ट्रासाउंड, ब्लॉक रोड गड़हनी।
2.राज अल्ट्रासाउंड, गडहनी गोला।
चरपोखरी प्रखंड
1. जिया अल्ट्रासाउंड चरपोखरी।
पीरो प्रखंड
1.लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड
2. सूर्या अल्ट्रासाउंड चांद मार्केट बिहिया रोड।
3. मां दुर्गा अल्ट्रासाउंड ,बस स्टैंड के पास।
4.भूषण डायग्नोस्टिक सेंटर ,पीरो।
तरारी प्रखंड
1.विष्णु अल्ट्रासाउंड, मोपती बाजार।
2. मां अल्ट्रासाउंड, मोपती बाजार।
जगदीशपुर प्रखंड
1. साई अल्ट्रासाउंड , जगदीशपुर।
2.सरयू अल्ट्रासाउंड जगदीशपुर।
बिहिया प्रखंड
1.पूजा अल्ट्रासाउंड अस्पताल रोड बिहिया।
2. मां वैष्णवी अल्ट्रासाउंड, अस्पताल रोड,बिहिया।
3. गायत्री अल्ट्रासाउंड ,अस्पताल रोड बिहिया।
4. मां महथिन अल्ट्रासाउंड, मेला रोड ,बिहिया।
शाहपुर प्रखंड
1.भोले शंकर अल्ट्रासाउंड,शाहपुर।

Related posts

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर पुलिस के गडहनी थाने ने गस्ती के दौरान 2 मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा, स्वच्छता का सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल ने जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अक्टूबर 25

rktvnews

25 जुलाई को “कठघरे में हम सब” कहानी संग्रह के लिए वर्ष 2018 के “सुभद्रा कुमारी चौहान कहानी पुरस्कार” से सम्मानित होंगे लेखक गोकुल प्रसाद सोनी।

rktvnews

Leave a Comment