RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान: केरल के दंपति ने दिव्यांग बालिका को लिया गोद, जिलाधिकारी ने किया सुपुर्द।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)12 अगस्त।दत्तक ग्रहण नियमावली, 2022 के प्रावधानानुसार सोमवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, सिवान में पिछले 04 वर्षो से आवासित दिव्यांग बालिका (दृष्टि बाधित) को केरल के दत्तक माता-पिता को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश (भा०प्र०से०) द्वारा अंतिम आदेश पारित करते हुए सौंपा गया।
इससे पूर्व उक्त बालिका को Pre Adoption Foster Care में दिनांक 06.06.2025 के उक्त दत्तक माता-पिता को दिया गया था। ज्ञातव्य हो कि जिला पदाधिकारी को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के विनियम-13 एवं विनियम – 36 के आलोक मे दो माह के अवधि के भीतर ही दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश जारी करना होता है। दिव्यांग बालिका के दत्तक ग्रहण के अवसर पर हर्ष के साथ जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी लोगो से अपील की गई कि यदि कोई अनाथ / परिव्यक्त/फेका हुआ बच्चा / बच्ची मिलता है तो उसे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, सिवान / विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, सिवान अथवा अपने नजदीकी थाना या चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 पर संपर्क करके सौंपा जा सकता है। यदि किसी निःसंतान दंपत्ति को बच्चा गोद लेना हो तो केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण, नई दिल्ली के वेबसाईट- www.cara.wcd.nic.in पर आवेदन अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते है। उक्त दत्तक ग्रहण के अवसर पर राजकुमार सिंह, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, सिवान, सुधीर कुमार गोंड़, बाल संरक्षण पदाधिकारी, अभय प्रताप, सामाजिक कार्यकर्ता, वंदना प्रिया समन्वयक आदि उपस्थित रहें।

Related posts

प्रणय प्रवाह !

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

गोपालगंज:बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी का भंडारा शुरू!जिलाधिकारी ने अपनी तरफ से करवाया पहला भंडारा।

rktvnews

दरभंगा:विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को कराया गया तारामंडल का भ्रमण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के शुरू होने की घोषणा की।

rktvnews

Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके : चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment