RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत की संसद का दौरा किया, लोकसभा अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 जनवरी।इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांतो, भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए देश की राजकीय यात्रा पर हैं, ने शनिवार को संसद भवन का दौरा किया।
संसद भवन में उनका स्वागत करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत की उनकी यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि यह भारत के गणतंत्र बनने के 75 वर्ष पूरे होने के साथ संबद्ध है।
राष्ट्रपति सुबियांतो ने नए संसद भवन की वास्तुकला और पूरे संसद भवन में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों, सांस्कृतिक विरासत एनं स्थापनाओं के प्रति गहरी रुचि दिखाई और उनकी सराहना की।
लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने राष्ट्रपति सुबियांतो को सूचित किया कि इन कलाकृतियों की संकल्पना देश के साहित्यिक, प्रतीकात्मक, वास्तुशिल्प संसाधनों और कलात्मक अभिव्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि ये कलाकृतियां और सांस्कृतिक विरासत की कलाकृतियां समय के साथ विकसित होती भारत की परंपरा का प्रतिनिधित्व करती हैं।
दोनों नेताओं ने भारत की समृद्ध संसदीय प्रणाली और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की।

Related posts

दिल्ली दरबार उत्सव में गायिका ऊषा उत्थुप के गानों पर जमकर थिरके लोग,खुराफाती नीतिन की कामेडी पर जमकर लगे ठहाके।

rktvnews

भोजपुर : मोबाइल चोरी मामले मे दो गये जेल।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में HCL TSS Pvt. Ltd. के द्वारा Early Career Programme “TechBee” को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, सुने आमजन के अभाव अभियोग।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा यम और नियम विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के संस्थापक स्व लक्ष्मणराव इमानदार की जयंती पर बोले आर डी सिंह सहकार के पवित्र भाव को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment