RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान बन रहा है जनआंदोलन।

गाँव से लेकर शहर, स्कूल से लेकर कॉलेज तक लगातार हो रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम/गतिविधियां।

इंदौर /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)12 अगस्त।इंदौर जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। जिले में गाँव से लेकर शहर, स्कूल से लेकर कॉलेज तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम/ गतिविधियां हो रही हैं। समाज के हर वर्ग की सहभागिता से यह अभियान उल्लास और उमंग का बड़ा अवसर बन रहा है।
जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में प्रथम चरण में विगत 2 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक सभी शासकीय विद्यालयों में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान तिरंगे पर केंद्रित चर्चाएं हुई। तिरंगा से प्रेरित रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तिरंगा प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्कूली बच्चों ने तिरंगे पर आधारित राखियां बनाई। विद्यालयों में तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। देश और तिरंगे तथा स्वच्छता के लिए अपनी सेवा देने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई। देश के सैन्य बलों के जवानों द्वारा देश और तिरंगे के जज्बातों से बच्चों को अवगत कराया गया। छात्रों में राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत किये जाने से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गए। तिरंगे और देश के इतिहास के बारे में बच्चों को बताया गया।
अभियान के तहत द्वितीय चरण में 9 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक तिरंगा मेला, तिरंगा यात्रा, तिरंगा साइकिल रैली, तिरंगा के रूप में बच्चों की श्रृंखला का निर्माण, तिरंगा गान आदि कार्यक्रम हो रहे हैं।
तृतीय चरण में अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। चारों ओर तिरंगे की दृश्यता रहे, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। आस पास की सभी जगहों को तिरंगामय बनाये जाने के लिए सभी सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं।
अभियान के तहत शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूली खिलाड़ियों को “हर-हर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान की शपथ दिलाई गई।

Related posts

15 अगस्त आजादी के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में झंण्डोंतोलन किया गया!मोदी सरकार देश में लोकतंत्र, संविधान व संप्रभुता को खत्म करना चाहती है-माले

rktvnews

पटना: राज्य के खजानों पर आपदा पीड़ितों का है पहला अधिकार : नीतीश कुमार

rktvnews

डेमोक्रेसी से ‘इमोक्रेसी’ की ओर बदलाव पर राष्ट्रीय बहस की जरूरत है, भावना से प्रेरित नीतियां सुशासन के लिए खतरा हैं : उपराष्ट्रपति

rktvnews

एएफएमएस और आईआईटी दिल्ली ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पीएम किसान सम्मेलन लाइव का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला के तीसरे दिन रावन बाणासुर संवाद और धनुष यज्ञ का हुआ मंचन।

rktvnews

Leave a Comment