RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण हल के लिए भारत के दृढ़ रुख और जल्द से जल्द शांति बहाली के प्रयासों के समर्थन की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर पीएम मोदी के साथ अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शीघ्र शांति बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और सतत् रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस मामले में हर मुमकिन मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:तिरंगा को सलामी के साथ प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने राष्ट्र प्रेम के लिए दिया संदेश।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा।

rktvnews

नवादा:मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कम्पनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/उद्घाटन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।

rktvnews

निबंधन कार्यालय आरा में फैलेंगी क्रांति दीदी की रसोई की खुशबू।

rktvnews

Leave a Comment