RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक ई राकेश रंजन ओझा ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिलकर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे विद्यालयों के गुणवत्ता को बढ़ाने के संबंध मे ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बिहिया प्रखंड के जादोपुर हाई स्कूल के मैदान मे तथा शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर स्थित दियारा उच्च विद्यालय के मैदान मे स्टेडियम निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से दामोदरपुर पंचायत मे उच्च विद्यालय के निर्माण कराने की भी मांग की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सभी आवेदनों पर तत्काल स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि शाहपुर का विकास करना मेरी प्राथमिकता है।

Related posts

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित कृष्ण लीला के पांचवें दिन कंस वध,द्रौपदी चिर हरण सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

भोजपुर:मोदी काल महिलाओं के लिए आफत का काल हुआ साबित : मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव

rktvnews

लोकसभा में सांसद सुदामा प्रसाद ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट के समीपगांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने प्रत्यक्ष शल्य-चिकित्सकीय प्रदर्शनों के साथ ‘सौश्रुतम् 2024’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment