RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने झारखण्ड बालू खनन की नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज बालू घाट के नीलामी हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने झारखण्ड बालू खनन की नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी कि झारखंड बालू खनन नियमावली, 2025 के अनुसार, नदियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है श्रेणी 1 (ग्राम पंचायत पर्यवेक्षण के तहत गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए) और श्रेणी 2 (जिला समिति द्वारा ई-नीलामी के माध्यम से व्यावसायिक खनन के लिए)। आगे उपायुक्त ने बताया कि बालू खनन की नीलामी प्रक्रिया के लिए विभागीय नियमावली तैयार है, जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान 10 जून से 15 अक्तूबर तक एनजीटी के दिशा निर्देशों के अनुरूप नदी तल से बालू उठाव व परिवहन पूरी तरह वर्जित रहेगा। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध खनन पर शत प्रतिशत रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : एसडीओ ने की बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

फुटपाथी मछली व्यवसायी संघ ने अवैध टैक्स वसूली पर रोक लगाने,नया मछरहट्टा मार्केट का विस्तार करने की मांग को लेकर आरा नगर निगम के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।

rktvnews

भोपाल:कान्हा से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व के लिये नर बाघ रवाना।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ किया।

rktvnews

दुमका:विश्व पर्यटन दिवस पर मसानजोर में हुआ पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम, पर्यटकों में दिखी खास उत्साह।

rktvnews

पिथौरागढ़:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों को दिया गया बैशाखी एवं स्टिक।

rktvnews

Leave a Comment