RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा कर अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।

राँची/झारखंड 16 दिसंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IIAB), गढ़खटांगा, रांची (झारखंड) का दौरा कर संस्थान द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।
इस अवसर पर आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुंडा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। ऐसे में इस प्रकार के संस्थान की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि संस्थान कृषि विकास की गति को तेज करने के लिए एकीकृत तरीके से जैव प्रौद्योगिकी की क्षमता का दोहन करने की व्यापक दृष्टि के साथ काम कर रहा है।

Related posts

बिहार:भोजपुर:इंदिरा जी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

पिथौरागढ़ के ’’सीमान्त गांव सेला’’ में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया

rktvnews

ग्वालियर:नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 नवंबर 24

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड बाल रंगमंच कार्यशाला का समापन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की लोक-कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment