RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय बिएनाले–2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)07 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय बिएनाले–2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई अस्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने ‘त्योहार और प्रदर्शन’, ‘प्रतीकवाद और उत्सव’, ‘दीक्षा समारोह’, ‘खुदाई में चिरांद’, ‘सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र’, ‘स्वास्थ्य और कल्याण’ जैसे विषयों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी कक्षों का अवलोकन किया।
इसके अतिरिक्त, बिहार संग्रहालय के बहुद्देशीय सभागार में इंडोनेशिया, इथियोपिया आदि देशों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
बिहार संग्रहालय बिएनाले–2025 राज्य को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर सशक्त रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में स्काईरूट इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: राजद सुप्रीमो लालू यादव का मनाया जन्मदिन।

rktvnews

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का उदघाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दरांग में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 7.56 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

Leave a Comment