RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

उत्पाद सिपाही परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)07 अप्रैल।आज उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही परीक्षा संबंधित बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधित तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। आगे उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के अलावा केंद्रों के प्रवेश द्वार और परीक्षा हॉल में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने बैठक में जानकारी दी कि 12 अप्रैल को जिले में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए जिले में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा। ऐसे में उपायुक्त ने परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड को सक्रिय रहने और किसी भी प्रकार की अनिमितता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, जांच अभियान और सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:रबी फसल की सरकारी खरीद को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम में 7 खूबसूरत लुक के साथ कैटरीना कैफ इंटरनेट पर लगाएंगी आग।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण, आवेदिका को मौके पर ही मिला राशन कार्ड।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा ने क्रांति दिवस पर किया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

एनसीटीई ने पीएम श्री स्कूल शिक्षकों के लिए एनएमएम और एनपीएसटी पर अनुकूलन सत्र आयोजित किया।

rktvnews

चतरा:फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आईडीए 2025 के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment