
उज्जैन/मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)07 अगस्त।श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन सायं 06 से 08 बजे तक आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के 17 वे दिवस की प्रस्तुति में प्रथम प्रस्तुति डाॅ.परमानंद गंधर्व के निदेशन में इम्पीरियल संगीत महाविद्यालय खाचरौद के कलाकारों की हुई।
जिसमें कलाकारों द्वारा 11 प्रकार के ताल वाद्यों को सम्मिलित कर अपनी प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में ताल तीनताल में राग जोग की बंदिश करत मन जग कल्याण……… की प्रस्तुति दी। स्वर-ताल-वाद्य कचहरी में मोहित पाटीदार बांसुरी, शिवराज सिंह पवार बांसुरी, अनन्या किरनापुरे सितार, प्रियांशी नेमा गायन एवं हारमोनियम, रविंद्र पवार गायन एवं हारमोनियम, कुनिका पाटीदार गायन, वंशिका रक वार्ड गायन, आलन मारिया गिटार, पार्थ सुराणा जुंबा, कृष्ण शर्मा बोंगो, हिमांशु वरवानिया बोंगो, पूर्वांश राड़ोदिया तबला,श्रेयांश भाटी तबला, अतुल पाटीदार पखावज, किष डिगा आकटपेड, यश राठौर तबला पर अपनी प्रस्तुति दी गई।
श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के 17 वे दिवस की द्वितीय प्रस्तुति उज्जैन की प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था की निदेशिका पल्लवी किशन के निदेशन में समूह कथक की हुई।
जिसमें संस्था की नृत्यांगनाओं द्वारा शिव स्तुति, श्री राम स्तुति एवं तराना, श्री रूद्राष्टकम, कजरी, भगवान श्री गणेश की कथा पर आधारित गत भाव प्रस्तुत किया गया प्रस्तुति का समापन तराना से किया गया। प्रस्तुति जाह्नवी तेलंग , लकी राठौर, नैना सिंह सोलंकी, रिद्धि सोनी, कावेरी कश्यप, काशवी नागर,अर्चना सिंह कुशवाहा , साक्षी जोशी, स्नेहा तोमर, जयवी व्यास नृत्यांगनाओं द्वारा दी गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेश शर्मा पुजारी श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं पूर्व सदस्य, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया।
दीपप्रज्जवलन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक एस.एन. सोनी एवं सिम्मी यादव, सहायक प्रशासक गिरीश तिवारी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का दुपट्टा, प्रसाद व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा प्रस्तुति हेतु पधारे सभी कलाकारों एवं सहयोगी कलाकारों का दुपट्टा, प्रसाद व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर स्वागत व सम्मान किया गया। मंच संचालन सुदर्शन अयाचित द्वारा किया गया।
8 अगस्त को पूर्वा भालेराव उज्जैन के कथक नृत्य एवं आयुषी त्रिवेदी उज्जैन के कथक नृत्य की प्रस्तुतियाॅं होगी।
