RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन: “बोन एंड ज्वॉइंट वीक” के अंतर्गत ओस्टियोपोरोसिस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

उज्जैन /मध्य प्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)07 अगस्त। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रही बोन एंड जॉइंट वीक अंतर्गत आज ऑस्टियोपोरोसिस ऑर्थोपेडिक सोसाइटी’ के सदस्य एवं वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. महेश मरमट एवं डॉ. कौस्तुभ शिंदे द्वारा “बोन एंड ज्वॉइंट वीक” के अंतर्गत ओस्टियोपोरोसिस की रोकथाम एवं उपचार विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वृद्धावस्था में अस्थियाँ कमजोर होने के कारण अस्थिभंगुरता (ओस्टियोपोरोसिस) एवं फ्रैक्चर जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन समस्याओं की गंभीरता, बचाव और उपचार से संबंधित संपूर्ण जानकारी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सरल और प्रभावी रूप से दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं के समाधान भी प्राप्त किए।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेन्द्र भटनागर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर एन. एस. राठौर ने किया।

Related posts

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर : घर मे बक्सा मे रखे नगद व गहना की हुई चोरी! नदी किनारे मिला खाली बक्सा।

rktvnews

गिरीडीह :सांसद कोडरमा सह-केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में “दिशा” बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल संकट पर हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:नन्हे हाथों ने किया पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन।

rktvnews

झारखंड:शिक्षकगण अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के कारण हमेशा रखे जाएंगे याद: उमा शंकर सिंह ,सचिव ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर भारतीय मुसलमानों की आवाज़ बने : अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

Leave a Comment