RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)06 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत से “देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन विभाग के मंत्री जीवेश कुमार,पटना की महापौर सीता साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, पटना के नगर आयुक्त-सह-बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर एवं अन्य वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
शिलान्यास कार्य के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास “वेस्ट टू वंडर” थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।

Related posts

जनगणना और आदिवासी पहचान का सवाल।

rktvnews

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने ‘माय भारत-मेरा युवा भारत’ प्लेटफॉर्म में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

पटना:बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक का आयोजन।

rktvnews

10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्‍सव मनाने के लिए नई दिल्ली के हथकरघा हाट में “विरासत” प्रदर्शनी शुरू हुई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छात्रावासों में सुनिश्चित कराएं बेहतर प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment