RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:कृष्ण सुदामा की मित्रता की साक्षी पर्वत से आज निकली परिक्रमा।

उज्जैन /मध्य प्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 5 अगस्त।श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता के साक्षी स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया में प्रतिमाह अनुसार इस माह भी मंगलवार को शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर श्री स्वर्णगिरी पर्वत परिक्रमा का भव्य आयोजन हुआ।
इसके पूर्व प्रातः 9:00 बजे स्वर्णगिरी महाराज का दुग्धाभिषेक, ध्वजारोहण एवं आरती हुई इसके पश्चात संत कालिकानंद जी महाराज मां हिंगलाज शक्तिपीठ वाकडी माता नलखेड़ा के प्रवचन हुए। तत्पश्चात संत श्री के सानिध्य में परिक्रमा स्वर्णगिरी धाम चिरमिया से प्रारम्भ हुई जो पूर्व मुखी वीर हनुमान मंदिर आक्याधांगा , श्री राम बालाजी धाम महू, श्री कृष्ण सुदामा धाम नारायणा होते हुए पुनः स्वर्णगिरी धाम ग्राम चिरमिया पहुंची।
पांच कोस की परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीण भक्तजनों द्वारा श्रद्धालुओं और संतों का भव्य स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की गई। परिक्रमा में संत श्रीकालिकानन्द जी महाराज पीठाधीश्वर मां हिंगलाज शक्तिपीठ वाकड़ी माता नलखेड़ा, श्री हनुमान दास जी महाराज श्री महेंद्र गिरी जी महाराज पीठाधीश्वर स्वर्णगिरी मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया, रामगिरी दास जी महाराज दत्त अखाड़ा उज्जैन के साथ दूर दराज के हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए।पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।
स्वर्णगिरी की आगामी परिक्रमा 3 सितंबर देवझुलनी एकादशी को होगी जिसमें किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर सम्मिलित होंगे।

Related posts

देवघर: उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,28 मार्च तक मिलीं 529 शिकायतें।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया ,स्ट्राॅन्ग रूम, मतदान केंद्रों और चैकपोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

चुनौतियों के साथ समाधान ज़रूरी : राज्यपाल

rktvnews

भोपाल:शहरीकरण आज की सबसे बड़ी जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: डा विजय शंकर तिवारी विद्या वाचस्पति की मानद् उपाधि (पीएच.डी समकक्ष) से नवाजे गये।

rktvnews

Leave a Comment