RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:2025 मे एनडीए गठबंधन बिहार मे मजबुती से सरकार बनाएगा, राजद का 2010 से भी बुरा स्थिति होगा : विजय कुमार सिन्हा

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)06 जुलाई। आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा का आरा मे आगमन हुआ।आरा आने के दौरान कोईलवर से आरा तक भाजपा कार्यकताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आरा परिसदन मे एनडीए कार्यकताओ से मुलाकात के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र, गुलदस्ते, फूलमाला के साथ स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा सुभाषचंद्र बोस,डाँ.भीमराव अंबेडकर, बाबु कुँवर सिंह,जय प्रकाश नारायण,स्वामी सहजानंद सरस्वती के आदमकद मूर्तियों पर माल्यार्पण के साथ चंदवा स्थित बाबु जगजीवन राम के समाधी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समहरणालय सभागार मे किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीरो मे आयोजित सम्मान सह स्वागत समारोह मे शामिल होते हुए कहा कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और केन्द्र मे एनडीए सरकार बनने से पूरा देश जगमग है। केन्द्र की मोदी सरकार और बिहार मे नीतीश कुमार की एनडीए सरकार बहुत तेजी से विकास कर रही है। बिहार विकास के राह पर आगे बढ चुका है।अब भ्रष्टाचार और जंगलराज का कोई स्थान नही है।उन्होने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश जी के साथ राजद के मिलने और उस समय के सरकार मे राजद मंत्रियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया था,जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाहर किया गया और आज उन सभी का जाँच किया जा रहा है। आज बिहार मे एनडीए की सरकार साफ-सुथरा और जनता का सरकार है। 2025 मे एनडीए जबरदस्त बहुमत से सरकार बनाएगा और राजद 2010 से भी बदतर स्थिति मे होगा। बिहार की जनता एनडीए के साथ है।
उपमुख्यमंत्री का पीरो और पीरो से जगदीशपुर, बिहिया,आरा तक विभिन्न जगहो पर प्रतिकुल मौसम मे भी कार्यकताओ और समर्थको द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे कार्यकर्ता सम्मान और स्वागत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती को उनके तैलीय चित्र र पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर चल रहे अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किए।
उन्होने कहा कि डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी विचारधारा पर भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा मे लगा रहता है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने उपमुख्यमंत्री सह वरिष्ठ नेता को अंगवस्त्र के साथ स्वागत किए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भोजपुर जिला मे सफलतापूर्वक किया जा रहा है।प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे तन-मन से पर्यावरण को बचाने के लिए कृतसंकल्प है।
कार्यक्रम मे विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संजय टाईगर, कौशल विद्यार्थी, मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पांडेय,विजय सिंह,तारकेश्वर ठाकुर,सीडी शर्मा,सूर्यभान सिंह,जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, समर्थक शामिल हुए।
उक्त जानकारी मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025 : “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत जिले में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:संदेश नायक ने संभाला जयपुर जिला कलक्टर का पदभार।

rktvnews

बड़हरा कृषि प्रक्षेत्र का संयुक्त कृषि निदेशक संतोष कुमार उत्तम ने किया निरीक्षण!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025 के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

जिला भ्रमण पर भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से आए विद्यार्थियों ने की डीसी मोनिका गुप्ता से मुलाकात।

rktvnews

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment