RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:आपदा प्रबंधन के लिए इसरो (ISRO) और प्राधिकरण ने मिलाए हाथ।

मेदिनी ज्योतिष आधारित डिजिटल डेटा से आपदा प्रबंधन में मिलेगा सहयोग।

उपग्रह आधारित डेटा से मापी जाएगी नदियों की गहराई और मिलेगा बाढ़ का सटीक पूर्वानुमान।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)27 मई। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बाढ़, भूकंप, लू, शीतलहर व वज्रपात जैसी आपदाओं के सटीक पूर्वानुमान के लिए इसरो (ISRO) के साथ मिलकर कार्य करेगा। प्राधिकरण के सभागार में सोमवार को इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (स्पेस एप्लीकेशन सेंटर) के निदेशक नीलेश एम. देसाई और उनके सहयोगियों ने प्राधिकरण का दौरा किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत,सदस्य पी एन राय, माननीय सदस्य कौशल किशोर मिश्र के साथ बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक सी.एन. प्रभु व प्राधिकरण के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। श्री देसाई और उनकी टीम बिहार मौसम सेवा केंद्र के प्रथम वर्षगांठ की मौके पर बिहार आई है।
उपाध्यक्ष ने बिहार में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण के लिए किये जा रहे प्राधिकरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। बिहार में आपदा प्रबंधन गतिविधियों की जानकारी पाकर श्री नीलेश एम. देसाई ने प्राधिकरण की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि इतना गतिमान और सक्रिय प्राधिकरण मैंने किसी अन्य राज्य में नहीं देखा।
उन्होंने आपदा प्रबंधन व पूर्वानुमानों पर प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्य करने की सहमति जताई। माननीय उपाध्यक्ष ने इस पर अपनी हामी भरी। इसरो बिहार के नदियों के स्वभाव और बाढ़ पूर्वानुमानों पर कार्य करेगा। साथ ही इसरो भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए मेदिनी ज्योतिष आधारित भारतीय ज्ञान परंपरा को आधार मानकर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के सहयोग से आपदा पूर्वानुमानों पर कार्य करेगा। प्राधिकरण उपग्रही डाटा का उपयोग करके आपदा प्रबंधन नीतियों को कार्यान्वित करेगा। नदियों की गहराई जानने और आउटकम अससमेंट (जल प्रवाह अनुमान) के साथ बिहार में बाढ़ से होनेवाली क्षति को भी कम किया जा सकेगा।

Related posts

चतरा:26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

उसे भूल जाना ही बेहतर होगा! : सुजीत कुमार

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त हुए डॉ. अतुल मलिकराम; समाज के सशक्तिकरण का लिया संकल्प।

rktvnews

शेमारू टीवी और शेमारू उमंग के कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें!

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार सरस मेला का भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर हरिशंकर प्रसाद को अंग वस्त्र दे किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment