RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 71 विद्यालयों को किया गया बंद।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 अगस्त। गंगा के जल स्तर मे लगातार हो रहे वृद्धि से भोजपुर जिला के अनेकों गाँव गंगा के पानी से घिर गए हैं। जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय की सूची उपलब्ध कराने के निदेशोपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बड़हरा, शाहपुर एवं कोईलवर द्वारा बाढ़ प्रभावित विद्यालयों की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराई गई। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार बाढ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को तत्काल 5/8/2025 से 9/8/2025 तक बंद करने का आदेश दिया गया है। संबंधित विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार छात्र- शिक्षक अनुपात के मद्देनजर प्रखंड के अन्य विद्यालयों मे शिक्षण कार्य हेतु संबंद्ध किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर ने अपने पत्र मे लिखा है कि वर्तमान सूची के अतिरिक्त बाढ़ से प्रभावित होने वाले अन्य विद्यालयों की भी सूची कार्यालय को उपलब्ध कराई जाय ताकि अग्रेतर कारवाई की जा सके। विदित हो कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले विद्यालयों मे सबसे ज्यादा संख्या शाहपुर प्रखंड की है। शाहपुर प्रखंड के 55 विद्यालय बाढ से प्रभावित हैं। बड़हरा प्रखंड के 15 विद्यालय तथा कोईलवर प्रखंड का 1 विद्यालय बाढ़ से प्रभावित है। भोजपुर जिले के अंतर्गत कुल 71 विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:ईद, सरहुल, हिन्दु नववर्ष एवं रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मेधावी छात्रों का सम्मान देश का सम्मान- हरेंद्र प्रसाद यादव

rktvnews

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रीवा हवाई अड्डे की आधारशिला रखी।

rktvnews

हिंडन वायुसेना स्टेशन की कमान में परिवर्तन।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की भेंट।

rktvnews

दमोह है तैयार…कमल खिलेगा फिर एक बार…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment