RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: मुख्यमंत्री ने राजगीर में पहली बार आयोजित होने वाली एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 के शुभंकर एवं प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)02 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार के राजगीर में पहली बार आयोजित होने वाली एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 के शुभंकर एवं प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि राज्य पहली बार एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप की मेज़बानी कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रग्बी बिहार में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने का कार्य करेगा तथा युवाओं को एक सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खेलों की बुनियादी संरचना मजबूत होगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 का आयोजन बिहार में पहली बार 9 एवं 10 अगस्त, 2025 को राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत सहित कुल 9 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी। भाग लेनेवाले देशों में भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल शामिल हैं।

Related posts

चतरा:सीमा पंचायत के सोनपुर गांव में प्लाश उत्तम कृषि प्रसंस्करण केंद्र (दाल मिल) का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित सेल्फी व हस्ताक्षर अभियान में उपायुक्त समेत जिले के अधिकारी और मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग।

rktvnews

भोपाल:याद -ए – दुष्यन्त का आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री सतेंद्र सिंह।

rktvnews

Leave a Comment