
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर। गुरुवार को एच डी जैन कॉलेज, आरा के प्रधानाचार्य प्रो डॉ नरेंद्र कुमार ने बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से शिष्टाचार भेंट की। बिहार के शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्य को अपने पूर्व के आईपीएस अधिकारी के रूप में की गई सेवा और आरा से जुड़े उनके कई पुराने संस्मरण सुनाते हुए उनसे जैन कॉलेज आरा के उत्तरोत्तर सर्वांगीण विकास के लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर देने को कहा है। प्रधानाचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने उन्हें दस पंद्रह दिनों में एक विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही है।शिक्षा मंत्री ने जैन कॉलेज का दौरा अपने विभागीय अधिकारियों के साथ करने का आश्वासन भी प्रधानाचार्य को दिया है।
