RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुपुर्द की निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रतियां।

निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुलाई गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )01 अगस्त। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव के साथ निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के संदर्भ में बैठक आहुत की गयी। उक्त बैठक में निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के संदर्भ में निम्नवत जानकारी दी गयी।

1. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 01.08.2025 को अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर भोजपुर जिला के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।

2. प्रारूप प्रकाशन के अनुसार विधानसभावार निर्वाचकों का विवरणी निम्वत् है ।
विधान सभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या एवं नाम

3. उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रारूप निर्वाचक सूची का हार्ड एवं सॉफट् प्रति हस्तगत कराया गया साथ ही वैसे निर्वाचक जिनका गणना प्रपत्र अपलोड नहीं हुआ है, उसकी सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराया गया।

4. ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम किसी कारणवश प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है, या 01.07.2025 को अर्हता प्राप्त नागरिक स्वयं प्ररूप-6, घोषणा पत्र (Annexure-D) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समर्पित कर सकते है।
निर्वाचक अपने नाम के स्थानांतरण/संशोधन हेतु स्वयं प्ररूप-8 एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समर्पित कर सकते हैं। बिहार के बाहर के आवेदक के संदर्भ में प्ररूप-8 के साथ घोषणा पत्र (Annexure-D) भी संलग्न करना होगा। “ऐसे आवेदक, जिनका नाम बिहार के बाहर किसी और अन्य राज्य की निर्वाचक सूची में दर्ज है और अपना नाम बिहार की निर्वाचक सूची में स्थानांतरित करना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित प्ररूप-8 के साथ घोषणा पत्र (Annexure-D) भी संलग्न करना होगा।
प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल मतदाताओं के विरूद्ध आक्षेपकर्ता स्वयं प्ररूप-7 में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

5. प्रारूप निर्वाचक सूची पर दावा/आपत्ति दिनांक 01.08.2025 से 01.09.2025 तक प्राप्त किया जाना है। अर्हता प्राप्त योग्य नागरिक दावा/आपत्ति अपने बी०एल०ओ० (BLO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (AERO), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालय में विहित प्रपत्र में आवेदक दास्तावेज के साथ जमा कर सकते है या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाईन माध्यम से भी आवेदन कर सकते है। प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा दिनांक 25.09.2025 तक कर लिया जाना है।

6. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 30.09.2025 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

7. विशेष कैंप का आयोजन: आम नागरिकों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 02.08. 2025 से दिनांक 01.09.2025 तक प्रत्येक दिन (सोमवार से रविवार लगातार) पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक सभी प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय तथा शहरी निकाय कार्यालय यथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यालय, नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगम कार्यालय में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में मतदाता अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक दिन कार्यदिवस समाप्ति के पश्चात् संबंधित AEROS का यह व्यक्तिगत दायित्व होगा कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विधानसभा वार/मतदान केन्द्र वार अलग-अलग कर संबंधित EROS/AEROS/BLOs को उपलब्ध करायेंगे। जिनका निष्पादन विहित प्रक्रिया अनुसार संबंधित BLOS / AEROS/EROS करेंगे।

8. कोई भी बी०एल०ए० प्रारूप प्रकाशन के बाद एक दिन में अधिकतम 10 आवेदन जमा कर सकेगें। बी०एल०ए० आवेदन पत्रों की सूची वचन बद्धता के साथ प्रस्तुत करेंगे कि उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्रों की विवरणी का सत्यापन किया गया है और वह संतुष्ट है कि वे सही हैं। विहित प्रपत्र में घोषणा पत्र भी दिया जाना है।

9. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा अपेक्षित सहयोग किया जाना है। सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ए० की नियुक्ति करने हेतु अनुरोध किया गया।

10. सभी मतदाता स्वंय भी भारत निर्वाचन आयोग के बेबसाईट https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम प्रारूप मतदाता सूची में जाँच कर सकते हैं।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर आरा, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी भोजपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने किया दौरा,अस्वस्थ चल रहे अधिवक्ता से की मुलाकात,जल्द स्वस्थ होने की कि कामना।

rktvnews

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम, ने मैटरियल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

खैरागढ़:अपने लक्ष्य पर दृढ़ प्रतिज्ञ हैं तो हमें कोई नहीं रोक सकता : प्रो. डॉ. लवली शर्मा

rktvnews

भोजपुर: पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए सैकड़ो न्यायिक कर्मचारी।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment