RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:दलितों के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने में नितीश सरकार विफल:आदित्य पासवान

न्याय की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं अनुसूचित जाति के लोग।

RKTV NEWS पटना(बिहार)24 मार्च। बिहार प्रदेश कांग्रेस (एस.सी.विभाग) के प्रवक्ता एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल (यंग ब्रिगेड) के पूर्व अध्यक्ष आदित्य पासवान ने राज्य में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के बीच दलितों के प्रति निरंतर बढ़ते अपराध पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है, तथा कहा है कि दलितों की हत्या, बलात्कार समेत संगीन मामलों को भी पुलिस-प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रही है, और ज्यादातर मामलों में पुलिस की रूचि अपराधियों को बचाने तथा मामले को रफा-दफा करने तक ही सीमित है. यह सरकार की संवेदनहीनता के अलावा कुछ भी नहीं है, क्योंकि जब जब ऐसी घटनाओं के विरुद्ध दलित समाज द्वारा अन्दोलनात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पुलिस-प्रशासन हरकत में नहीं आती है. श्री पासवान ने विगत 13 मार्च को रोहतास जिले के कछवा थाना अंतर्गत लेवा गाँव की 16 वर्षीय दलित लड़की रचना पासवान की बलत्कार के बाद की गई नृशंस हत्या पर पुलिस निष्क्रियता एवं उदासीन रवैये के प्रति गहरा खेद व्यक्त किया है, तथा कहा है कि स्थानीय पुलिस अपराधियों को खोजने की दिशा में अनुसन्धान की प्रक्रिया को दर किनार कर सिर्फ पीडिता के परिजनों को ही परेशान करने में जुटी हुई है, जो अत्यंत दुखद है.
उन्होंने हाल ही में दलितों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि रविदास समाज की बेटियों, पासवान समाज की बेटियों के साथ बलात्कार, यौन शोषण एवं हत्या कर दी जाती है, किन्तु उन्हें समुचित न्याय नहीं मिला. 13 एवं 14 मार्च को क्रमशः रोहतास जिले की रचना पासवान एवं औरंगाबाद जिले की कोमल पासवान की जघन्य हत्या इस कड़ी में ज्वलंत उदाहरण हैं. अनुसूचित जाति के लड़कों की भी निरंतर हत्याएं हो रही हैं. 15 मार्च रणजीत पासवान की हत्या तथा 17-18 मार्च को सहरसा में हुई राजकुमार पासवान की हत्या ने पुरे अनुसूचित जाति के समाज को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने समस्त दलित समाज को एकजुट होकर वर्त्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है और चेतावनी दी है कि अगर दलितों के प्रति हो रहे अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ साथ समुचित न्याय नहीं मिलेगा, तब ऐसी स्थिति में बिहार का पासवान – रविदास समाज सड़कों पर उतर कर जोरदार आंदोलन करेगा।

Related posts

भोजपुर में आम तोड़ने के विवाद में ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को किए पुरस्कार वितरित।

rktvnews

भोजपुर:ऋतुराज सिन्हा के सम्मान में निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सिन्हा ने किया भाजपा आरा प्रत्याशी का समर्थन।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया का ड्राई रन संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति का दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक 12 जुलाई को केवड़िया में होगी।

rktvnews

Leave a Comment