RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:विद्यालय में शिक्षिका का पदोन्नति, विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

मध्य विद्यालय, शाहपुर मे जया कुमारी का पदोन्नति विदाई सह सम्मान समारोह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में प्रधान शिक्षिका के पद पर चयनित जया कुमारी का पदोन्नति, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर सिंह तथा संचालन वरीय शिक्षक कुमार पंकज पाठक ने किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि शाहपुर स्थित हरि नारायण इंटर प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह एवं कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र ओझा थे।  सम्मान समारोह के अवसर पर विष्णु शंकर सिंह ने कहा कि शिक्षक का स्थांतरण, प्रमोशन चलता रहेगा। शिक्षा के प्रति काफी सजग और तत्परता रखनी होगी। तभी बच्चों को शिक्षा दिलाने में अहम भूमिका निभाया जा सकता है। कन्या मध्य विद्यालय शाहपुर के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र ओझा ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। उन्होंने सच्ची निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर विशेष रूप से बल दिया। सम्मान समारोह में उमेश पांडे, राजेश जी, अमरकांत मिश्रा, कंचन कुमारी, उषा कुमारी सहित अन्य कई शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा के महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर में शृंखलाबद्ध मैथिली हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आनंदपुर धाम में जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

सारण:आगामी त्यौहारों के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

रामगढ़:प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने मतदाताओ की सुविधा हेतु जारी किए विशेष निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: आरा के रजिस्ट्री कार्यालय का नव-निर्मित पार्किंग स्थल हुआ चालू, आमजन को मिलेगी राहत।

rktvnews

Leave a Comment