RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया कटाव मे दर्जन भर घर गंगा में विलीन! गृहप्रवेश नही हुए नवनिर्मित दोमंजिला मकान भी गंगा मे समाया।

नवनिर्मित दो मंजिला मकान भी गंगा के गर्भ मे

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1अगस्त। गंगा के जलस्तर मे वृद्धि और उफनती तेज लहरों के कटाव से जवइनिया मे दर्जनों घर गंगा में विलीन हो गये। सत्य नारायण पांडे का नवनिर्मित दो मंजिला घर गुरुवार को गंगा के गर्भ में समा गया। इस नवनिर्मित घर का गृह प्रवेश भी नहीं हुआ था। इसके अलावा उमाशंकर पांडे, भरत पांडे, विध्यांचल पांडे, बेचू पांडे, गोपाल पांडे, अरविंद पांडे सहित अन्य लोगों का घर भी गंगा को भेंट चढ़ गया। कटाव के कारण गंगा नदी मे विलीन होने वाले घरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। जवइनिया मे गंगा का कटाव भयावह रूप ले चुका है। लोग दहशत के माहौल मे जी रहे हैं। सत्य नारायण पांडे के परिजन ने बताया कि बङी लालसा से अपने पिता सत्य नारायण पांडे के लिए घर बनाया था। माता-पिता की याद जवइनिया से जुङी हैं। दो मंजिला मकान बनाया गया। उसमे ताला बंद रहता था। हम लोग बाहर रहते थे। लेकिन गंगा मईया ने हमलोंगों का आशियाना छीन कर गंगा में समाहित कर लिया। दो मंजिला मकान बनाने में पैंतीस लाख रुपया से अधिक लगा था। गंगा के कटाव से जवइनिया गाँव का अस्तित्व अब मिटने के कगार पर पहुॅच गया है। अब सिर्फ इतिहास के पन्नो मे ही रहेगा जवइनिया। कभी भी जवइनिया टेन प्लस टू विद्यालय भी गंगा में विलीन हो सकता है। स्कूल खालीकर सभी आवश्यक कागजात को दूसरे विद्यालय मे या सुरक्षित जगह रख दिया गया है। फिलहाल सामुदायिक किचेन इंटर प्लस टू विद्यालय मे चल रहा है। लेकिन सभी लोग भय से सहमे-सहमे खाना बना और खिला रहे हैं। लोग पानी मे विलीन हुए अपने घरों को सरसरी एवं दुख भरी निगाह से निहार रहे हैं। बांध पर शरण लिए लोगों को बारिश तथा गरज-तङप मे काफी मुश्किलों का सामना करना पङ रहा है। छोटे बच्चे, बूढे तथा जवान सभी को बांध पर रहने से सांप, बिच्छू का भय सताता रहता है। इस बाबत पूछने पर सीओ रश्मि सागर ने बताया कि बांध पर विस्थापित परिवारों के रहने के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। जब तक विस्थापित परिवारों के लिए जमीन तथा घर की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक उन लोगों को टेंट में ही रहना  पङेगा। इसके लिए आवश्यक कारवाई चल रही है। सीओ ने बताया कि स्कूल खुला रखा गया है। कटाव के  डर व भय से लोग सहमे हुए हैं और उसमे नहीं रह रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक संस्थान के लोगों द्वारा राहत कार्य मे सूखा व बनाया खाना लोगों के बीच बांटा जा रहा है। बांध पर विस्थापित परिवारों के लिए अंचल प्रशासन की तरफ से जनरेटर से बिजली की व्यवस्था कराई गई है। सामुदायिक किचेन में फल, दूध तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। विस्थापित को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी मानिटरिंग कर रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग 47,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: आपराधिक घटनाओं को ले आम आदमी पार्टी ने एस पी को दिया सुझाव सह मांग पत्र।

rktvnews

कर्म निरंतर करते जाना!

rktvnews

महेंद्रगढ़:पर्यवेक्षकों ने की पीओ डायरी तथा दस्तावेजों की स्क्रुटनी।

rktvnews

गोपालगंज:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के द्वारा ई0वी0एम0/वीवीपीएटी वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और जदयू हुए बेनकाब: राजद प्रवक्ता

rktvnews

Leave a Comment