RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:आगामी सप्ताह में सभी दुकानों पर पर्याप्त होंगे यूरिया उपलब्ध :उपायुक्त

यूरिया की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य पर खाद।

यूरिया की आपूर्ति पर प्रशासन की सख्त नजर, किसानों को मिलेगी सहूलियत।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)31 अगस्त।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर गढ़वा जिला में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले के सभी खाद-बीज दुकानों पर भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा, जहां से किसान निर्धारित उचित मूल्य पर आसानी से यूरिया प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी दुकानदार से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया न खरीदें। अगले तीन से चार दिनों में जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगा।
उपायुक्त श्री यादव ने जिले के सभी पैक्स, लैंप्स, सहकारी समिति एवं अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे उपलब्ध यूरिया केवल निर्धारित दर पर ही किसानों को उपलब्ध कराएं। अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।
साथ ही सभी अंचल अधिकारी एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों को यूरिया की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से यूरिया खाद की कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाने पर उसके विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी
उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिले के वरीय अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में यूरिया की अवैध बिक्री पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है, ताकि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके।

Related posts

झारखंड:झामुमो-कांग्रेस-राजद ने झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया : जेपी नड्डा

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रायसेन एवं विदिशा में मतगणना की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

rktvnews

समानांतर सिनेमा के अप्रतिम फ़िल्मकार : श्याम बेनेगल

rktvnews

रामगढ़:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई।

rktvnews

जयपुर:नवगठित स्टेट एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक।

rktvnews

Leave a Comment